Chambalkichugli.com

CM MOHAN YADAV: भीमनगर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लाभार्थियों से सीधे संवाद कर जाना योजनाओं का हाल

CM MOHAN YADAV

HIGHLIGHTS:

  • भीमनगर पहुंचे सीएम मोहन यादव
  • विकसित भारत अभियान में हुए शामिल
  • लाभार्थियों से किया सीधा संवाद
  • योजनाओं का लिया फीडबैक
  • सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

 

CM MOHAN YADAV: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को राजधानी भोपाल के भीमनगर पहुंचे, जहां उन्होंने विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव जाने।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आम लोगों से मुलाकात कर यह जानने की कोशिश की कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें किस तरह मिल रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।

एमपी में मानसून से पहले मौसम का यू-टर्न, भोपाल-जबलपुर समेत 28 जिलों में बारिश; सीहोर में 61 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी

अधिकरोईयों को दिए निर्देश

डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को उनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

BHIND MURDER CASE: प्रेमिका के लिए की पत्नी की हत्या, पहचान छिपाने के लिए चेहरे को फावड़े से रोंदा

भीमनगर में मुख्यमंत्री ने बताया कि विकसित भारत अभियान के माध्यम से सरकार जनता तक सीधे पहुंचकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News