CM MOHAN YADAV NEWS: बैतूल। CM मोहन यादव ने बैतूल दौरे के दौरान कुकरू में ग्रामीण शानु मंगल के निवास पर पहुंचकर भोजन किया, जहां ग्रामीण के परिवार सहभागिता निभाई। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिजनों के साथ श्रीअन्न से बना भोजन भी ग्रहण किया।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि बैतूल प्रवास के दौरान एक ग्रामीण परिवार के घर में भोजन करने का यह पल मुझे हमेशा याद रहेगा।
BIND NAGAR PARISHAD: नगर परिषद में CMO और इंजीनियर के पद खली, 66 कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन
भोजन के दौरान परिवार वालों से की बातचीत
मुख्यमंत्री ने भोजन करने के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की। जहां उन्होंने गांव की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय खान-पान के बारे में जाना। इस मौके पर शानु मंगल भुसुमकर ने बताया कि उन्हें वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था, जिससे उनका पक्का घर बनने का सपना पूरा हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैतूल प्रवास के दौरान किसी ग्रामीण परिवार के घर बैठकर भोजन करना उनके लिए बेहद यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि गांव का अपनापन और स्नेह हमेशा उनकी स्मृतियों में रहेगा।
रात्रि चौपाल में लोगों से की बातचीत
भोजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव की सादगी, आत्मीयता और लोगों का विश्वास ही जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का आशीर्वाद उन्हें प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम करने की प्रेरणा देता है।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी रहे मौजूद
इस दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री एवं सांसद दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।