Chambalkichugli.com

CM MOHAN YADAV NEWS: CM मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC को लेकर भी हुई चर्चा

CM Mohan Yadav

CM MOHAN YADAV NEWS: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी।

UCC लागू करने कि तैयारी

बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि UCC के संबंध में प्रदेशभर से 9 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। साथ ही, UCC को लेकर आगे की कार्ययोजना से भी राज्यपाल को अवगत कराया गया।

टी20 सीरीज में आयरलैंड के हाथों 0-2 से पिटी भारतीय टीम, निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर निशाने पर

‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की प्रगति की जानकारी देते हुए जल संरक्षण और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए भी जनकरी दी। इसके अलावा आगामी गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के दौरान आयोजित किए जाने वाले शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की।

बैठक के दौरान प्रदेश की चार कृषि उपजों को मिले जीआई (GI) टैग से किसानों को मिलने वाले लाभों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे प्रदेश के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

GWALIOR CYBER CRIME: 1.58 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड में बड़ा खुलासा, नासिक से लोहा कारोबारी गिरफ्तार

कईं परियोनाओं पर हुई बैठक

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को प्रदेश में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार, एमएसएमई और स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन, औद्योगिक निवेश बढ़ाने तथा रोजगार सृजन के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत की। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास और भविष्य की योजनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News