CM MOHAN YADAV STATEMENT: मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के शुजालपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां संस्करण सुनने के बाद किसानों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने किसानों की सुरक्षा और आय बढ़ाने को लेकर कई जरुरी घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नई योजनाएं लागू की जा रही हैं।
1 जून से बदलेंगे कई नियम, यूपीआई-ATM और टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव
शहर आने वाले किसानों को मिलेंगे हेलमेट
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गांवों से शहरों में दूध, फल, सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद बेचने आने वाले किसानों को मुफ्त हेलमेट उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किसान मोटरसाइकिल के माध्यम से अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाते हैं, लेकिन हेलमेट का उपयोग नहीं करने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, इसके चलते किसानों की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया गया है।
उड़द पर मिले 600 रूपए बोनस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए उड़द की फसल पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसानों का पंजीयन शुरू हो चुका है और जल्द ही खरीदी प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी जाएगी।
भारत-ओमान ट्रेड डील से किसानों और व्यापारियों को बड़ा फायदा, गोयल का बयान
गेहूं खरीदी में बना नया रिकॉर्ड
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश सरकार ने 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से एक करोड़ मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा है। लगभग 14 लाख किसानों से हुई यह खरीदी देश में सबसे बड़ा आंकड़ा है।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है।
दाल और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में दाल उत्पादन पर ज़्यादा फोकस किया जा रहा है, मध्यप्रदेश दाल उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार दाल प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को भी प्रोत्साहित कर रही है।