Congress Leader Alleges BJP Leader: भिंड। जिले में एक संपत्ति विवाद को लेकर कांग्रेस नेत्री स्मिता शर्मा ने भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राजेश सोनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्मिता शर्मा का कहना है कि राजेश सोनी ने एक बिल्डिंग को अपनी संपत्ति बताकर पांच वर्षों के लिए किराए पर देने का एग्रीमेंट किया था, लेकिन बाद में पैसे लेने के बाद वह अपने वादे से मुकर गए।

5 लाख रूपए में हुआ था एग्रीमेंट
स्मिता शर्मा का कहना है कि एग्रीमेंट के समय उन्होंने राजेश सोनी को पांच लाख रुपये दिए थे। इसके अलावा बिल्डिंग की मर्रम्मद करवाने और उपयोग के योग्य बनाने के लिए लगभग 17 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च भी कराया गया। उनका आरोप है कि बाद में पता चला कि संबंधित बिल्डिंग राजेश सोनी की नहीं है, जिसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
BJD से BJP तक का सफर, कौन हैं देबाशीष सामंतराय जिन्हें मिला राज्यसभा टिकट
धोके से किया एग्रीमेंट
कांग्रेस नेत्री ने इस मामले को धोखाधड़ी बताते हुए पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उनका कहना है कि उन्हें झूठी जानकारी देकर एग्रीमेंट कराया गया और धोके से लिए गए पैसों की भरपाई नहीं की गई।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
पूरा मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।