Chambalkichugli.com

Morena Police Negligence: NEET ड्यूटी छोड़ AC कर में सोते दिखे आरक्षक, मुरैना में परीक्षा के दौरान थे तैनात

Traffic Constable

Morena Police Negligence: मध्यप्रदेश। मुरैना में 21 जून को नीट परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक आरक्षक का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

वायरल वीडियो में आरक्षक अपनी कार के अंदर सोता हुआ दिखाई दे रहा है। मामला उस समय का बताया जा रहा है जब जिले में NEET परीक्षा को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे।

परीक्षा के लिए किए गए थे विशेष इंतजाम

जानकारी के अनुसार जिले में NEET परीक्षा के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी।

GWALIOR MURDER CASE: ‘जिंदा है या नहीं’ ये देखने सलवार-सूट पहनकर अस्पताल पहुंचा हमलावर, पत्नी ने पहचाना

ड्यूटी छोड़ AC कार में सो गए

बताया जा रहा है कि ट्रैफिक थाने में पदस्थ आरक्षक राहुल गुर्जर की ड्यूटी बैरियर चौराहा, ट्रैफिक थाना परिसर के सामने लगाई गई थी। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान वह अपनी निजी स्विफ्ट कार में जाकर बैठ गया और एसी चालू कर सो गया।

इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो बना लिया, जिसमें वह कार के अंदर आराम करता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जब परीक्षा के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस पर थी, तब ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी का इस तरह आराम करना गंभीर लापरवाही माना जा सकता है।

Indian Railways Fine Hike: ट्रैन में बिना टिकट बैठने और 500 का जुर्माना; महिला कोच में घुसने पर देने होंगे 2500 रूपए

अधिकारियों का पक्ष नहीं आया सामने

मामले में ट्रैफिक थाना प्रभारी संतोष भदौरिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। फोन कॉल किए जाने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। फिलहाल इस मामले में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News