Chambalkichugli.com

DATIA MOLEST CASE: घर में अकेली बहू से ससुर ने की छेड़छाड़! विरोध करने पर अभद्रता का आरोप

DATIYA CRIME NEWS

DATIA MOLEST CASE: दतिया। शहर के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 42 वर्षीय ससुर अकेली बहु को देख कर उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके कपड़े तक फाड़ दिए।

घटना के बाद महिला ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इतिहास के पन्नों में 22 जून: सुभाष बोस का बड़ा फैसला, अमरीश पुरी का जन्म और कई ऐतिहासिक घटनाएं

1 साल पहले ही हुई थी शादी

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब 1 साल पहले ही हुई है, शुरू से ही उसका ससुर शराब के नशे में उसके साथ अभद्र व्यवहार करता था और गलत नीयत से बात करता था। उसने बताया कि 24 मई की रात उसका पति और सास एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान घर में अकेला पाकर ससुर उसके कमरे में पहुंच गया और छेड़छाड़ करने लगा।

महाराष्ट्र में सियासी विस्फोट! ठाकरे खेमे के 6 सांसदों की बगावत, शिंदे शिवसेना की ताकत बढ़ने के संकेत

विरोध करने पर फाड़े कपड़े

बहु का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। उसने किसी तरह खुद को बचाते हुए दूसरे कमरे में बंद कर लिया और पति व मायके पक्ष को फोन कर घटना की जानकारी दी। जीसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। घटना के बाद से वह मायके में रह रही थी।

हाई-स्पीड का खौफनाक अंत: BMW के परखच्चे उड़े, दो दोस्तों की मौके पर मौत

पिता के साथ पहुंची थाने

परिवार को पूरी घटना बताने के बाद पीड़िता अपने पिता के साथ इंदरगढ़ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज क्र लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News