Chambalkichugli.com

DATIYA BOY RAPED: दतिया में 8 साल के लड़के के साथ दरिंदगी, मेहँदी लाने के बहाने ले गया था आरोपी

Datia Minor Boy Assault

HIGHLIGHTS:

दतिया में 8 वर्षीय बालक से दुष्कर्म का मामला
शादी समारोह से बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी
सुनसान इलाके में वारदात को दिया अंजाम
विरोध करने पर बच्चे के साथ मारपीट
पुलिस ने दर्ज की FIR

 

DATIYA BOY RAPED: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक शादी समारोह के दौरान 8 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बता दें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम निरावल में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी ने बच्चे को मेहंदी लाने के बहाने अपने साथ ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

Heatwave Alert: बढ़ते तापमान और लू से बढ़ रही परेशानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सावधानी

खाना परोसते समय अचानक गायब हुआ मासूम

परिजनों के अनुसार, बच्चा रात करीब 8 बजे शादी समारोह में खाना परोसने में मदद कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। परिवार और रिश्तेदारों ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में कुछ लोगों ने बताया कि उसे गांव के ही एक युवक के साथ जाते देखा गया है।

100 कैमरे 22 लाख की रिकवरी ग्वालियर में पुलिस ने पेश की ईमानदारी की अनोखी कहानी

सुनसान इलाके में ले जाकर की वारदात

बच्चे ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर भेड़पुरा स्थित न्यू जेल परिसर के पास सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। इस दौरान बच्चे के कंधे, पीठ और घुटनों पर चोटें आईं।

West Bengal Elections 2026 के बीच सियासी वार-पलटवार तेज, पीएम मोदी ने TMC को घेरा

धमकी देकर छोड़ा, देर रात घर लौटा बच्चा

आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। देर रात करीब 12 बजे बच्चा घर लौटा, जिसके बाद परिवार को घटना का पता चला। परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

GWALIOR JAH HOSPITAL: महिला की रिपोर्ट से पुरुष का इलाज! JAH अस्पताल में चूक से गई जान

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश तेज

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज कर सिविल लाइन थाने को ट्रांसफर किया। थाना प्रभारी वैभव गुप्ता के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *