Datiya by election: दतिया। अधिसूचना जारी होने के बाद उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदना शुरू कर दिया है। चुनाव को लेकर अब तक 10 उम्मीदवार नामांकन फॉर्म ले चुके हैं, जिनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा कांग्रेस नेता अवधेश नायक भी शामिल हैं।
हालांकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अभी तक अपने अधिकृत उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि दोनों पार्टियां जल्द ही अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती हैं।
BJP-कांग्रेस दोनों की साख दांव पर
दतिया उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव माना जा रहा है। भाजपा की ओर से डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वे इस सीट से आठ बार विधायक रह चुके हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं।
वहीं कांग्रेस भी मजबूत उम्मीदवार की तलाश में जुटी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने कहा कि टिकट किसे मिलेगा, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी, उसके समर्थन में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार किया जाएगा।
तिरुपति बालाजी की तर्ज पर होगा महोत्सव, वेंकटेश मंदिर में सात दिन तक होंगे धार्मिक आयोजन
इन नेताओं ने खरीदा नामांकन फॉर्म
अब तक जिन 10 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा है, उनमें—
दामोदर यादव (दतिया)
केशव यादव (दतिया)
डॉ. नरोत्तम मिश्रा (दतिया)
अवधेश नायक (दतिया)
हनसमुखी लोधी (दतिया)
राम सिंह बघेल (दतिया)
हरदास कुशवाहा (इंदरगढ़)
बालकिशन विश्वकर्मा (छतरपुर)
वेदराम कुर्मी (दमोह)
शादाबुद्दीन माफी राज उद्दीन (भांडेर)
Guna marriage fraud: डेढ़ लाख देकर कराई शादी, 6 दिन बाद दुल्हन जेवर और नकदी लेकर हुई फरार
आज हो सकता है उम्मीदवारों का ऐलान
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों आज अपने अधिकृत उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती हैं। ऐसे में दतिया उपचुनाव का मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।