Chambalkichugli.com

Datiya by election: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, उमंग सिंघार-जीतू पटवारी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

Datia By Election

Datiya by election: दतिया। विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्नी दो महीने से मायके में थी, मानसिक तनाव में युवक ने दी जान; आखिरी कॉल से खुली घटना की परत

नामांकन से पहले मां बगलामुखी के किए दर्शन

नामांकन से पहले घनश्याम सिंह ने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने प्राचीन बनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर चुनाव में जीत की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद समर्थकों के साथ वे नवीन कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र जमा किया।

इंदौर में साइबर ठगों का डबल अटैक, इंजीनियर से ₹1.12 लाख और छात्रा से ₹40 हजार की ऑनलाइन ठगी

कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन

नामांकन के बाद कांग्रेस ने बाईपास रिंग रोड स्थित सभा स्थल पर एक बड़ी आमसभा आयोजित की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया। नामांकन के दिन को कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश किया।

हॉर्न से भड़का युवक, दंपती की कार पर बरपाया कहर; बोनट पर चढ़कर की तोड़फोड़, दो हिरासत में

आज था नामांकन का आखिरी दिन

दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई थी। अब 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त 2026 को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News