HIGHLIGHTS:
- डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर रेप केस में गिरफ्तार
- युवती ने शादी का झांसा देकर शोषण का लगाया आरोप
- कार, सरकारी आवास और फ्लैट में संबंध बनाने का दावा
- शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
- आरोपी बोले- अभी मैं आरोपी साबित नहीं हुआ हूं
Deputy Collector Arrested: मध्यप्रदेश। मुरैना में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार एक युवती ने उन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। बता दें कि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है।
आखिरी मैसेज, CCTV और 3 घंटे की मौजूदगी… ख्याति की मौत ने खड़े किए कई सवाल
फेसबुक पर हुई थी दोनों की पहचान
पीड़िता का कहना है कि उसकी और अरविंद माहौर की पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर माहौर ने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती का आरोप है कि इसी भरोसे के आधार पर वह उनके करीब आई। बाद में उसे कई जगह ले जाकर संबंध बनाए गए। युवती का दावा है कि यह सब शादी के वादे के भरोसे पर हुआ।
T20 कप्तानी पर बड़ा संकट: सूर्यकुमार यादव पर खतरा, श्रेयस अय्यर रेस में सबसे आगे
एक साल तक चलता रहा संबंध
शिकायत में युवती ने कहा है कि मार्च 2025 से जून 2026 तक दोनों के बीच संपर्क रहा। लेकिन जब उसने शादी की बात की तो माहौर पीछे हट गया और शादी से इंकार करने लगा। युवती का कहना है कि विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को धमकियां भी दी गईं। इसके बाद उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।
T20 कप्तानी पर बड़ा संकट: सूर्यकुमार यादव पर खतरा, श्रेयस अय्यर रेस में सबसे आगे
आरोपी ने आरोपों को बताया गलत
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, अरविंद माहौर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सिर्फ एफआईआर दर्ज हुई है, अभी वे दोषी साबित नहीं हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।