HIGHLIGHTS:
- चलती ट्रेन में 16 लाख के जेवर चोरी
- ट्रॉली बैग से गायब हुए गहने
- भीड़ का फायदा उठाकर वारदात
- गुना जीआरपी ने दर्ज किया केस
- CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
GUNA TRAIN THEFT: गुना। बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे एक परिवार के साथ बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। ट्रेन में यात्रा के दौरान अज्ञात चोरों ने ट्रॉली बैग से करीब 16 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना गुना जीआरपी थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले के बरखेड़ा गांव निवासी आबिद खान अपने परिवार के साथ बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन से मुंगावली से म्याना की ओर जा रहे थे। परिवार ने अपना ट्रॉली बैग कोच की ऊपरी सीट पर रखा था, और वह अपने परिवार के साथ निचे की बिर्थ पर बैठे थे।
रुठियाई-गुना स्टेशन के बीच की वारदात
रुठियाई और गुना स्टेशन के बीच ट्रेन में काफी भीड़ हो गई। इसी दौरान कुछ यात्री ऊपरी सीटों पर भी जाकर बैठ गए। माना जा रहा है कि भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने ट्रॉली बैग की चेन खोलकर उसमें रखे कीमती जेवर पार कर दिए।
गुना स्टेशन पहुंचने से कुछ देर पहले जब आबिद खान की नजर बैग पर पड़ी तो उसकी चेन खुली हुई थी। बैग की जांच करने पर उसमें रखे सोने और चांदी के सभी आभूषण गायब मिले।
चोरी गए जेवरों में सोने के हार, कड़े, कंगन, चेन, अंगूठियां, टॉप्स और अन्य जेवर शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में चांदी के गहने भी चोरी हुए हैं। पीड़ित का कहना है कि सभी जेवरों की कुल कीमत करीब 16 लाख रुपए है।
BRICS कृषि एजेंडे में ब्राजील सबसे आगे, 88% वादों पर अमल; भारत 85% के साथ दूसरे स्थान पर
मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई
शिकायत मिलने के बाद जीआरपी गुना ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ रुठियाई और गुना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।