Gwalior boyfriend blackmailed: ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा डीडी नगर में एक युवती को उसके ही बॉयफ्रेंड ने ठगी का शिकार बनाया। एक्सीडेंट की कहानी सुनाकर शातिर बदमाश आदित्य भदौरिया ने अपनी गर्लफ्रेंड से 21 लाख रुपए के गहने ऐंठ लिए।
आरोपी ने युवती से ये भी कहा था कि वह दो दिन बाद गहने और रुपए वापस लौटा देगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद पीड़िता ने 2 जुलाई को महाराजपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
एक्सीडेंट का बहाना बनाकर ले गया गहने
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपने दोस्त की झूठी एक्सीडेंट की कहानी सुनाकर उससे करीब 21 लाख रुपये के गहने और नकदी ले ली थी। उसने छात्रा से कहा था कि दो दिन में सब कुछ वापस कर देगा, लेकिन बाद में मुकर गया।
मां ने खोली अलमारी तो सामने आया सच
मई महीने में जब छात्रा की मां ने घर की अलमारी देखी तो गहने और नकदी गायब मिले। पूछताछ करने पर बेटी ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने आरोपी से संपर्क किया तो उसने कबूल किया कि वह ऑनलाइन सट्टे में सारे गहने और पैसे हार चुका है।
New Drug Rules: अब डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी 12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं…
आत्महत्या की दी चेतावनी
पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने आरोपी को 2 जून तक गहने और पैसे लौटाने का समय दिया था। यहां तक कि मां-बेटी ने आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी, लेकिन आरोपी ने कोई परवाह नहीं की। उल्टा वह छात्रा और उसके माता-पिता को लगातार धमकाता रहा।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 जुलाई को महाराजपुरा थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार रात पुलिस ने उसे महाराजपुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के साथ ही आरोपी पर NSA की कार्रवाई भी की गई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।