Gwalior crime news: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा मामला सामना आया है, जिसने रिश्तों के बंधनों को तार-तार कर रख दिया है। 11 साल पहले एक आरती नाम की नाम की महिला की शादी हुई, जिससे उसे 2 हुए। लेकिन वक्त बिता पति से लगा होकर महिला उसके दोस्त के साथ रहने लगी, वहां भी रिश्ता नहीं टिका तो दूसरे पति के रिश्तेदार के साथ सम्बंध में आ गयी। तीन रिश्तों में उलझे इस सफर का अंत आखिरकार महिला की हत्या के साथ हुआ।
मामला ग्वालियर के हजारी थाना क्षैत्र का है, जहां 30 वर्षीय आरती की 1 जुलाई 2026 को गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। मामले में एक आरोपी हिरासत में है, जबकि दूसरा फरार है।
शुक्रवार व्रत कैसे करें धन सुख और समृद्धि पाने के लिए अपनाएं पूजा की सही विधि और उपाय
शादी से शुरू हुई जिंदगी, फिर बदलते गए रिश्ते
आरती की शादी 21 अप्रैल 2015 को शिवपुरी जिले के बिचपुरी गांव निवासी अतर सिंह से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए और परिवार सामान्य रूप से चल रहा था।
परिजनों का कहना है कि इसी दौरान अतर सिंह के दोस्त धर्मेंद्र का घर में आना-जाना बढ़ा। धीरे-धीरे धर्मेंद्र और आरती के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इस वजह से अतर सिंह और धर्मेंद्र के बीच विवाद और मारपीट तक की नौबत आ गई।
करीब तीन साल पहले आरती ने पति का घर छोड़ दिया और धर्मेंद्र के साथ रहने लगी। उसने अपने कुछ दस्तावेजों में भी पति की जगह धर्मेंद्र का नाम दर्ज करा लिया था।
दूसरा रिश्ता भी नहीं चला
कुछ समय बाद आरती और धर्मेंद्र के बीच भी दूरियां बढ़ने लगीं। इसी दौरान धर्मेंद्र के फुफेरे भाई संजू से उसकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब दो महीने पहले आरती अपने दोनों बच्चों के साथ संजू के पास ग्वालियर के आरा मिल इलाके में किराए के मकान में रहने लगी।
दोनों ई-रिक्शा चलाकर घर का खर्च चलाते थे। परिवार का कहना है कि आरती अपने बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए लगातार मेहनत कर रही थी।
हत्या से पहले भाई को किया आखिरी फोन
1 जुलाई को आरती रोज की तरह ई-रिक्शा चलाकर घर लौटी। कुछ देर बाद संजू भी घर पहुंचा। इसी बीच धर्मेंद्र भी वहां आ गया। परिजनों के अनुसार, तीनों ने साथ बैठकर शराब पी, लेकिन कुछ ही देर में पुराने रिश्तों को लेकर विवाद शुरू हो गया।
इसी दौरान आरती ने अपने भाई को फोन किया। उसने बताया कि धर्मेंद्र उसे लगातार धमकी दे रहा है। आरती ने कहा कि अगर वह उसके साथ नहीं रही तो धर्मेंद्र उसे और संजू दोनों को जान से मार देगा। यह अपने भाई से उसकी आखिरी बातचीत साबित हुई।
परिजनों का आरोप- दोनों ने मिलकर की हत्या
परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद धर्मेंद्र और संजू ने मिलकर आरती का गला दबा दिया। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई।
सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने संजू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी, जबकि धर्मेंद्र घटना के बाद से फरार है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आरती की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि महिला के निजी रिश्तों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
CCTV बना बड़ा सुराग
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में धर्मेंद्र घटनास्थल से निकलता दिखाई दिया है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।