Chambalkichugli.com

Gwalior electricity camp: ग्वालियर में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 22 स्थानों पर लगेंगे शिविर

MP Electricity Board

Gwalior electricity camp: ग्वालियर। बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर रीडिंग की समस्या या नया कनेक्शन लेने में परेशानी झेल रहे उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जून माह में विशेष संपर्क अभियान शुरू किया है, जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में बिजली समस्या समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।

शेयर बाजार जून अपडेट: ग्लोबल संकेतों के बीच उतार-चढ़ाव, निवेशकों के लिए सतर्कता जरूरी

22 स्थानों पर होगा निराकरण

इस अभियान के तहत 5 जून, 13 जून और 20 जून को कुल 22 स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही निपटाराव किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

Ashoknagar congress protest: SDOP ने कोंग्रेसी को धक्के मरकर हटाया, खाद संकट पर प्रदर्शन करने बैठे थे कार्यकर्ता

हर समस्या का होगा समाधान

शिविरों में गलत बिजली बिल, मीटर रीडिंग, बिलिंग विवाद और अन्य शिकायतों का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, स्थायी और अस्थायी कनेक्शन, ई-केवाईसी तथा एनओसी जैसी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

Vaani Kapoor का जलवा, फिल्मों से लेकर स्टाइल तक हर जगह छाई एक्ट्रेस

5 रूपए में उपलब्ध होंगे नए कनेक्शन

उपभोक्ताओं को खराब मीटर बदलवाने, स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों, वोल्टेज और ट्रांसफार्मर संबंधी समस्याओं के समाधान की सुविधा भी मिलेगी। वहीं पात्र हितग्राहियों को मात्र 5 रुपये में नए ग्रामीण घरेलू और कृषि पंप कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविरों में बिजली बिल का पूरा या आंशिक भुगतान भी किया जा सकेगा। साथ ही कंपनी की विभिन्न योजनाओं और मिलने वाली छूट की जानकारी भी उपभोक्ताओं को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *