HIGHLIGHTS:
- रेप केस में आरोपी इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा फरार
- मोबाइल बंद कर पुलिस से बच रहा आरोपी
- ट्रांसफर के बाद गुपचुप तरीके से रिलीव
- भितरवार और शिवपुरी में पुलिस की दबिश
- पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज
GWALIOR INSPECTOR RAPE CASE: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में फैशन डिजाइनर से दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा FIR दर्ज होने के बाद से फरार हैं। पुलिस के मुताबिक उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर लिया है और लगातार ठिकाने बदल रहे हैं। साथ ही उनकी तलाश में पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है।
तेज रफ्तार का कहर: शिवपुरी में ट्रक खाई में पलटा, दूसरे वाहन सुरक्षित रहे
ट्रांसफर के बाद गुपचुप तरीके से हुआ रिलीव
मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब आरोपी इंस्पेक्टर को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल तिघरा से पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, वह सोमवार सुबह पीटीएस पहुंचकर रिलीव भी हो गया, जबकि उसी समय पुलिस उसे फरार मानकर तलाश कर रही थी। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने पीएचक्यू में जॉइन किया या नहीं।
भितरवार और शिवपुरी में पुलिस की दबिश
पुलिस के अनुसार आरोपी का निवास भितरवार के श्रीराम कॉलोनी में है, जबकि उसकी ससुराल शिवपुरी में बताई गई है। इसी आधार पर झांसी रोड थाना पुलिस की दो टीमें दोनों स्थानों पर पहुंचीं और सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका।
शिवपुरी में रेस्क्यू ऑपरेशन: कुएं में गिरी गाय को ग्रामीणों और गो सेवा समिति ने बचाया
पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज
इस मामले में 38 वर्षीय फैशन डिजाइनर की शिकायत पर 12 अप्रैल को FIR दर्ज की गई थी। सोमवार को महिला पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए गए, जिसमें पीड़िता ने अपने आरोपों को दोहराया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सीजफायर के ऐलान के बाद 20400 मीट्रिक टन LPG लेकर आज भारत पहुंचेगा पहला भारतीय जहाज जग विक्रम
पुलिस पर उठ रहे सवाल, जांच तेज
घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। एक ओर आरोपी फरार है, वहीं दूसरी ओर उसका ट्रांसफर और रिलीव होना कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की जांच तेज कर दी गई है।