HIGHLIGHTS:
- शादी समारोह में सांप के साथ क्रूरता का मामला
- डीजे पर नाचते समय निकला था सांप का बच्चा
- युवकों ने पैरों से कुचलकर किया घायल
- वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की कार्रवाई
- वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत केस दर्ज

BHIND VIRAL VIDEO: भिंड। जिले के अटेर वन मंडल के सोनेलाल का पुरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान सांप के बच्चे के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डीजे पर नाच-गाने के दौरान करीब ढाई फीट लंबा सांप का बच्चा वहां आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
कोलंबिया में बस में भीषण धमाका, 14 की मौत; सरकार ने बताया आतंकी हमला
पैरों से कुचलकर किया घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवकों ने सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बजाय उसे पैरों से कुचल दिया और उसका फन दबाकर हवा में लटकाए रखा। बताया जा रहा है कि भीम आर्मी नेता देशराज धारिया भी इसमें शामिल थे, इस दौरान सांप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसे रोकने के बजाय तमाशा बना लिया।
वीडियो वायरल होने से बढ़ा आक्रोश
घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश फैल गया और कार्रवाई की मांग तेज हो गई।
DATIYA GOVANSH PROTEST: गोवंश को ‘राज्य माता’ का दर्जा देने की मांग, दतिया में सड़कों पर उतरे गोभक्त
वन विभाग की कार्रवाई, केस दर्ज
मामले में वन विभाग ने संज्ञान लेते हुए भीम आर्मी के स्थानीय नेता देशराज धारिया सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जांच में सांप की मौत की पुष्टि हुई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।