HIGHLIGHTS:
- बोत्सवाना से लाए गए दो मादा चीते जंगल में रिलीज
- CM मोहन यादव ने खुद खोला चीता एनक्लोजर
- कूनो में अब चीतों की संख्या बढ़कर 57 हुई
- बाकी 7 चीते अभी सॉफ्ट बाड़ों में निगरानी में
- CM बोले- मध्यप्रदेश अब ‘चीता स्टेट’ के रूप में पहचान बना रहा

Mohan Yadav Releases cheetahs: मध्यप्रदेश। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट को नई रफ्तार मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोत्सवाना से लाए गए दो मादा चीतों को खुले जंगल में रिलीज किया। कूनो नदी किनारे स्थित रिलीज साइट पर जैसे ही एनक्लोजर का गेट खोला गया, दोनों चीते तेजी से जंगल की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान वन विभाग का अमला और अधिकारी उत्साहित नजर आए।
11 मई परमाणु ऊर्जा दिवस: इतिहास, उद्देश्य और भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों की कहानी
CM बोले- चीतों को परिवार का हिस्सा बनाया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती ने चीतों को अपने परिवार का हिस्सा बना लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुआ चीता प्रोजेक्ट अब सफलता की नई कहानी लिख रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चीता पुनर्स्थापना अभियान में मध्यप्रदेश लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
पहाड़ों के बीच बसा रहस्य: अफगानिस्तान में मौजूद प्राचीन हिंदू मंदिर बना टूरिस्ट्स का आकर्षण
57 तक पहुंची चीतों की संख्या
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वर्तमान में प्रदेश में चीतों की संख्या 57 हो चुकी है। इनमें 54 चीते कूनो नेशनल पार्क और 3 गांधी सागर अभ्यारण्य में हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और बोत्सवाना से लाए गए चीतों का पुनर्वास सफल हो रहा है और मध्यप्रदेश अब ‘चीता स्टेट’ के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
पहाड़ों के बीच बसा रहस्य: अफगानिस्तान में मौजूद प्राचीन हिंदू मंदिर बना टूरिस्ट्स का आकर्षण
बाकी चीतों को भी मिलेगा खुला जंगल
हाल ही में बोत्सवाना से कुल 9 चीते कूनो लाए गए थे, जिनमें 5 मादा और 4 नर शामिल हैं। सभी चीतों को पहले क्वारंटीन और फिर सॉफ्ट बाड़ों में रखा गया था। वन विभाग के मुताबिक बाकी 7 चीतों को भी जल्द चरणबद्ध तरीके से खुले जंगल में छोड़ा जाएगा।