Chambalkichugli.com

Morena Accident: सरकारी पार्क की जमीन बनी मौत का जाल, दलदल में डूबकर महिला की मौत

morena park accident

Morena Accident: मुरैना। शहर के बिस्मिल नगर इलाके में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दलदल में डूबने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। खास बात यह है कि जिस जगह यह हादसा हुआ, वह मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के निवास ‘व्हाइट हाउस’ से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।

MP Monsoon Update: एमपी में मानसून की दस्तक से पहले बदला मौसम, आधे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

पेड़ की आड़ में बैठी थी महिला

लगों के अनुसार, रात करीब साढ़े 9 बजे एक महिला दौड़ते हुए वहां पहुंची और एक पेड़ की आड़ में बैठ गई। कुछ देर बाद उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी से भरे दलदल में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उसे बचाने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों ने लंबा बांस बढ़ाकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं सकी। देखते ही देखते महिला दलदल में और गहराई तक चली गई और डूब गई।

morena park accident
morena park accident

3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रात के अंधेरे और दलदल की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

अंधेरा होने पर एक स्थानीय नागरिक की थार गाड़ी मंगाई गई। उसकी हेडलाइट की रोशनी में एसडीईआरएफ की टीम ने करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। देर रात करीब साढ़े 12 बजे महिला का शव बाहर निकाला जा सका।

रिश्तों का कत्ल: अस्पताल में डिलीवरी का दर्द झेल रही थी मां, घर पर कलयुगी दादा ने 4 साल की पोती को बनाया हवस का शिकार

पार्क की जमीन बनी हादसे की वजह?

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जमीन पर यह दलदल बना है, वह सरकारी पार्क के लिए आरक्षित थी। कॉलोनी विकसित होने के समय यहां पार्क बनाने की योजना थी, लेकिन सालों तक विकास कार्य नहीं होने से गंदगी और बारिश का पानी जमा होता गया। धीरे-धीरे यह जगह खतरनाक दलदल में बदल गई।

मृतका की पहचान में जुटी पुलिस

सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतका की पहचान की जा सके।

Gwalior Murder Case: 26 दिन तक छिपा रहा राज, फिर टूट गया; पिता बोला- बेटी ने नाक कटाई, इसलिए उसे मार डाला!

हादसे के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर निगम कमिश्नर सतेंद्र सिंह धाकरे ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि उक्त जमीन पार्क के लिए आरक्षित है। यदि ऐसा है तो दलदल को खत्म कर वहां विकास कार्य कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News