Morena Government School: मुरैना। जिले के पहाड़गढ़ ब्लॉक के कन्हार गांव में सरकारी स्कूल की हालत उस समय सामने आ गई, जब कलेक्टर अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। स्कूल के रिकॉर्ड में 162 छात्र दर्ज थे, लेकिन मौके पर एक भी बच्चा नहीं मिला। यह देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
10 जुलाई का राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें आपका दिन कैसा रहेगा
स्कूल में नहीं बिजली, न पीने का पानी
निरीक्षण के दौरान पता चला कि स्कूल में न तो बिजली की सुविधा है और न ही बच्चों के लिए पीने के पानी का इंतजाम। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी परेशानियों की वजह से बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं आते। उनका आरोप है कि कागजों में विकास के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही हैं।
पशु अस्पताल की हालत भी खराब
कलेक्टर ने गांव के पशु चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। यहां की इमारत जर्जर मिली। अस्पताल में न नियमित डॉक्टर हैं, न पर्याप्त स्टाफ और न ही जरूरी दवाइयां। ऐसे में पशु बीमार होने पर ग्रामीणों को निजी डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है, जिससे उनका खर्च बढ़ जाता है।
ग्रामीण बोले- जल्द सुधारी जाए व्यवस्था
गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल में जल्द बिजली, पानी और पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था की जाए। साथ ही पशु अस्पताल में डॉक्टर, स्टाफ और दवाइयों की व्यवस्था भी जल्द की जाए, ताकि लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिल सके।