Morena Viral Video: मध्यप्रदेश। मुरैना जिले से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जायेंगे। यहां बेटी के प्रेम संबंध को लेकर बाप इतना भड़क गया किया कि उसके प्रेमी की सरेआम पिटाई करदी। रिश्तेदारों ने भी बिच सड़क पर लड़के को बेरहमी से पिटा।
सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि जब छात्र बेहोश हो गया तो उसे सड़क पर घसीटने का भी आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रास्ते में रोककर की मारपीट
घटना नूराबाद थाना क्षेत्र की है, गुरुवार दोपहर छात्र कहीं से लौट रहा था। इसी दौरान लड़की के पिता और उनके कुछ रिश्तेदारों ने उसे रास्ते में रोक लिया।
आरोप है कि इसके बाद छात्र पर डंडों से हमला कर दिया गया। वायरल वीडियो में दो लोग लगातार छात्र को पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि वह खुद को बचाने की कोशिश करता दिखाई देता है।
घटना के समय वहां मौजूद लोगों का कहना है कि छात्र रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी।
बेहोश होने के बाद भी नहीं रुके
लगातार पिटाई के कारण छात्र बेहोश हो गया। इसके बाद भी उसे नहीं छोड़ा गया और सड़क पर घसीटा गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बाद में बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
कोचिंग में हुई थी दोस्ती
पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र और आरोपी की नाबालिग बेटी की पहचान कोचिंग के दौरान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती थी और बाद में प्रेम संबंध हो गया।
घटना से एक दिन पहले दोनों साथ चले गए थे। इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि कुछ घंटों बाद दोनों सुमावली क्षेत्र में सुरक्षित मिल गए। इसके बाद छात्र के साथ मारपीट की घटना हुई।
विंबलडन पहुंचीं दीप्ति शर्मा, धोनी और जोकोविच की मानसिक मजबूती को बताया एक जैसा
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश
पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन उसके सुरक्षित मिलने के बाद छात्र के साथ मारपीट की शिकायत सामने आई।
सुमावली थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।