Chambalkichugli.com

MP Jan Kalyan Shivir 2026: MP में 12 से 18 जून तक लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM मोहन यादव ने दिए निर्देश

CM MOHAN YADAV

MP Jan Kalyan Shivir 2026: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए 12 से 18 जून 2026 तक राज्यव्यापी जनकल्याण शिविर आयोजित करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सके।

सीमा सुरक्षा और घुसपैठ पर सख्ती के बीच बयानबाजी तेज, बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर छिड़ी नई बहस

समस्याओं का होगा मौके पर समाधान

इन शिविरों का आयोजन प्रदेश के सभी विकासखंडों और नगरीय निकाय मुख्यालयों पर किया जाएगा। इन तीन दिवसीय शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। साथ ही उन लोगों की पहचान भी की जाएगी, जो पात्र होने के बावजूद अब तक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।

फोल्डेबल फोन के बाद अब फोल्डेबल माउस की एंट्री, Logitech Mobi Fold ने पोर्टेबल टेक्नोलॉजी को दिया नया आयाम

स्वच्छ भारत मिशन सहित कई योजनाएं होंगी शामिल

शिविरों में सामाजिक सुरक्षा, आयुष्मान भारत, राशन, पेंशन, किसान कल्याण, स्वरोजगार और अन्य जनहितकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

राज्य सरकार का मानना है कि इन शिविरों से आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच सकेगा।

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर तेज: 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

हर शिविर की निगरानी करेंगे वरिष्ठ अधिकारी

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिलों और नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों में कलेक्टर, अपर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें और शिकायतों व लंबित मामलों का यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News