Chambalkichugli.com

MP Lahar Census Begins: लहार में 1 मई से डिजिटल जनगणना की शुरुआत, घर-घर पहुंचेगी टीम; 2027 में पूरी होगी व्यक्तिगत गणना

BHIND CENSUS BEGINS

HIGHLIGHTS:

  • 1 मई से जनगणना का पहला चरण शुरू
  • पूरी प्रक्रिया इस बार डिजिटल माध्यम से
  • 600 प्रगणक करेंगे मकानों का नंबरीकरण
  • 2027 में होगा व्यक्तिगत डेटा संग्रहण
  • नागरिक ऑनलाइन भी भर सकेंगे फॉर्म

 

BHIND CENSUS BEGINS
BHIND CENSUS BEGINS

MP Lahar Census Begins: ग्वालियर। भिंड जिले के लहार में 1 मई से जनगणना प्रक्रिया का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। बता दें कि एसडीएम विजय सिंह यादव ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी, जिससे पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित की जा सके।

AI चैटबॉट बना सहारा या खतरा? 4700 मैसेज के बाद शख्स की मौत, Gemini पर उठे गंभीर सवाल

600 प्रगणक करेंगे सर्वे

पहले चरण के लिए करीब 600 प्रगणक तैनात किए गए हैं। ये कर्मचारी घर-घर जाकर मकानों का नंबरीकरण करेंगे। साथ ही परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं व परिसंपत्तियों से जुड़ी जानकारी मोबाइल ऐप के जरिए दर्ज करेंगे।

GWALIOR NAGAR NIGAM ACTION: सफाई में लापरवाही पर निगम कार्रवाई, दो कर्मचारियों पर गिरी गाज

2027 में होगा अंतिम चरण

जनगणना का दूसरा और अंतिम चरण फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी एकत्र की जाएगी। यह डेटा भविष्य की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए आधार बनेगा।

MP HIGHCOURT ACTION: अल्पसंख्यक संस्थानों को मिली ‘प्राचार्य चुनने’ की आज़ादी; ग्वालियर हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

ऑनलाइन फॉर्म की सुविधा

सरकार ने डिजिटल गणना के लिए एक वेब पोर्टल भी उपलब्ध कराया है। जो लोग घर से बाहर रहते हैं, वे अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं। हालांकि, इस डेटा का बाद में प्रगणकों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा और अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News