Chambalkichugli.com

MP Politics: CM मोहन यादव पर लगे जमीन खरीद के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, ऊर्जा मंत्री तोमर बोले- कांग्रेस फैला रही भ्रम

Pradyuman Singh Tomar

MP Politics: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए जमीन खरीदी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। बीता दें कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस पहले से मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है और जनता को भरम में दाल रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले ही डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार ने जमीन खरीद ली थी, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई जमीन नहीं खरीदी है। ऐसे में कांग्रेस के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।

नगरासू गुरुद्वारा विवाद थमा, लेकिन बढ़ा नया बवाल: निहंगों के रवाना होने के बाद कार्रवाई की मांग तेज

आरोपों में घिरे CM

कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार द्वारा पिछले कुछ वर्षों में बड़ी मात्रा में जमीनों की खरीद-फरोख्त की गई है। कांग्रेस ने इस मामले में जमीनों के सौदों और संपत्ति में वृद्धि को लेकर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की मांग की है। विपक्ष का कहना है कि इस मामले की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।

भाजपा का पलटवार

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के परिवार को भी अन्य लोगों की तरह व्यापार करने का पूरा अधिकार है। किसी के परिवार के लोग व्यापार करें तो वह सामान्य बात है, लेकिन कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

Rani Durgavati Airport: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, अब रानी दुर्गावती के नाम से पहचाना जाएगा जबलपुर एयरपोर्ट

मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश

प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि मुख्यमंत्री की संपत्ति को लेकर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी इस मामले में पार्टी का पक्ष सार्वजनिक रूप से रख चुके हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बदनाम करने की साजिश कर रही है, लेकिन उसकी यह कोशिश कभी सफल नहीं होगी। भाजपा ने दावा किया कि जनता सच्चाई जानती है और कांग्रेस के आरोपों में कोई दम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News