Chambalkichugli.com

Murena Congress Protest: महापौर को हटाने की मांग पर कांग्रेस का हंगामा, नगर निगम कार्यालय में फेंका कचरा

Murena Congress Protes

HIGHLIGHTS: 

  • मुरैना में कांग्रेस का नगर निगम घेराव
  • महापौर को हटाने की मांग तेज
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिसर में फेंका कचरा
  • विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
  • राज्यपाल के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

 

Murena Congress Protest: मधयप्रदेश। मुरैना जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ता महादेव नाके पर एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महापौर शारदा सोलंकी को बर्खास्त करने की मांग उठाई।

हाईकोर्ट में बड़ा मोड़: राहुल गांधी के मानहानि केस की अंतिम सुनवाई पर टिकी निगाहें

नगर निगम कार्यालय में फेंका कचरा

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय परिसर में कचरा फेंककर विरोध जताया। जिसके बाद घेराव और प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारी नगर निगम प्रशासन और महापौर के खिलाफ लगातार नारे लगाते रहे।

जबलपुर में खौफनाक वारदात: गले और चेहरे पर चाकू मारकर युवक की हत्या

मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार पर निशाना

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर में पानी, बिजली, सड़क, सीवर लाइन और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है। साथ ही उनका कहना था कि विकास कार्यों के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जबकि आम जनता परेशानियों से जूझ रही है।

मुंबई में CNG हुआ महंगा, बढ़े दाम, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने की आशंका

विकास की राशि में हो रही गड़बड़ी

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मधुराज तोमर ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए आने वाली राशि में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है। इसके बाद उन्होंने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

SAF आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप: सगाई के बाद संबंध बनाकर शादी से इनकार का मामला

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महापौर को बर्खास्त करने और नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, मानवेंद्र सिंह, गजेंद्र जाटव सहित कई कांग्रेस नेता और पार्षद भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News