Chambalkichugli.com

President Murmu Visit: 21 जून को कूनो पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नेशनल पार्क का करेंगी भ्रमण

PRESIDENT DROUPADI MURMU

HIGHLIGHTS:

  • 21 जून को कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
  •  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कूनो में करेंगी भ्रमण करेंगी।
  • 22 जून की सुबह कूनो से करेंगी प्रस्थान करेंगी।
  • संभागायुक्त की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
  • हेलीपैड, सुरक्षा, स्वास्थ्य और संचार व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।

 

Kuno Security Review
Kuno Security Review

President Murmu Visit: श्योपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उनके आगमन, भ्रमण और रात्रि विश्राम कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की जा रही है।

टीएमसी में बढ़ते असंतोष ने खड़े किए बड़े सवाल, कभी कांग्रेस से अलग होकर बनी पार्टी अब खुद संगठनात्मक संकट से घिरी

कहां कहां जाएंगी द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने मध्य प्रदेश दौरे के दौरान इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर और ग्वालियर के साथ कूनो नेशनल पार्क भी जाएंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार वे 21 जून को दोपहर करीब 3 बजे कूनो पहुंचेंगी और वहां रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 22 जून को सुबह करीब 10 बजे वहां से प्रस्थान करेंगी।

दौरे की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कूनो नेशनल पार्क में संभागायुक्त सुरेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की गई।

महाकाल की शरण में पहुंचे नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट, बोले- जीत बाबा के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम

कूनो नेशनल पार्क का निरीक्षण

बैठक के बाद कलेक्टर शीला दाहिमा और पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने कूनो नेशनल पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल, सुरक्षा चेकिंग पॉइंट्स, स्वास्थ्य सुविधाओं और संचार व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में डीआईजी चंबल सुनील कुमार जैन, कूनो डीएफओ आर. थिरूकुराल, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News