Chambalkichugli.com

Pritam Singh Lodhi: MLA प्रीतम लोधी के बेटे पर कोर्ट का शिकंजा, फरार घोषित कर जारी किया परमानेंट वारंट

Pritam Singh Lodhi

Pritam Singh Lodhi: ग्वालियर। बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चूंकि ग्वालियर की विशेष एससी-एसटी कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने लोधी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश भी दिया है।

विशेष न्यायाधीश नवीन कुमार शर्मा ने अपने आदेश में कहा है कि केस रिकॉर्ड के पहले पन्ने पर लाल स्याही से अभियुक्त फरार है, लिखा जाए और फिलहाल केस की फाइल सुरक्षित रखी जाए।

2023 से फरार है आरोपी

कोर्ट के रिकॉर्ड के मुताबिक, 40 वर्षीय दिनेश लोधी ग्वालियर जिले के ग्राम जलालपुर के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ पुरानी छावनी थाना में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

इस केस में उनके खिलाफ 28 दिसंबर 2023 को पहली बार गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। लेकिन इसके बाद भी न तो वे कोर्ट में पेश हुए और न ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकी। लंबे समय तक गैरहाजिर रहने के बाद अब अदालत ने उन्हें फरार घोषित करते हुए स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

MLA PRITAM LODHI: BJP विधायक प्रीतम लोधी पर गिरेगी गाज! 3 दिन में जवाब तलब, खंडेलवाल ने भेजा नोटिस

किस मामले में था फरार

अप्रैल 2026 में विधायक के बेटे दिनेश लोधी ने अपनी थार SUV से सड़क पर जा रहे लोगों को टक्कर मार दी थी। बता दें कि इस हादसे में करिब 5 लोग घायल हुए थे। जिसके बाद उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी थी, लेकिन इतना समय बीत जाने पर भी वह अब तक फरार है।

MLA PRITAM LODHI : औकात और कानून में रहो…’ भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का IPS अधिकारी को खुली धमकी का वीडियो वायरल

अब क्या होगा?

कोर्ट के इस आदेश के बाद पुलिस के सामने दिनेश लोधी को गिरफ्तार करने की चुनौती और बढ़ गई है। जब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होती या वे खुद अदालत में पेश नहीं होते, तब तक यह मामला लंबित रहेगा और केस की फाइल सुरक्षित रखी जाएगी।

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि दिनेश लोधी, बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News