HIGHLIGHTS:
- पार्क से लौटने पर पति ने पत्नी पर लगाए शक के आरोप
- बेल्ट, लात-घूंसों और थप्पड़ों से की बेरहमी से पिटाई
- बाल पकड़कर सिर दीवार से टकराया
- गर्म प्रेस से दोनों हाथ और पीठ जलाई
- शिकायत के बाद SAF जवान गिरफ्तार

SAF officer domestic violence: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घरेलू हिंसा की घटना सामने आई है। जहां पत्नी पर शक करना एक SAF जवान की ऐसी सनक बन गया कि उसने सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि जवान ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और फिर गर्म प्रेस से उसके शरीर को जला दिया। गंभीर रूप से घायल महिला अगले दिन किसी तरह मायके पहुंची और पूरी घटना परिजनों को बताई।
पार्क से लौटते ही की मारपीट
माधौगंज थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता पूजा परिहार और SAF जवान राजेंद्र परिहार शादीशुदा हैं और राजेंद्र 13वीं बटालियन में SAF जवान के रूप में पदस्थ है। 2 जून की रात को पूजा रोजाना की तरह खाना खाने के बाद टहलने के लिए पार्क गई थी।
जैसे वह घर वापस लौटी पति ने उसपर आरोप लगाया कि वह किसी से फोन पर बात करती है, जब महिला ने इस बात से इंकार किया और अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया जिसके बाद विवाद और ज्यादा बढ़ गया। पति ने गाली-गलौज करते हुए बेल्ट, थप्पड़ों और लात-घूंसों से मरना शुरू करदिया।
चारधाम यात्रा हुई महंगी: पेट्रोल-डीजल, होटल और टैक्सी किराए में बढ़ोतरी से श्रद्धालुओं का बजट बिगड़ा
बेरहमी से गर्म प्रेस से जलाया
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान पति ने उसके बाल पकड़कर सिर दीवार से दे मारा, जिससे आंख के पास गंभीर सूजन आ गई और नाक-मुंह से खून बहने लगा। इसके बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने कपड़े प्रेस करने वाली आयरन गर्म की और पत्नी के दोनों हाथों व पीठ पर कई जगह दाग दिया। महिला दर्द से चीखती रही, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी।
पंजाब में संगठन से नेतृत्व तक होगा आकलन, चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत
रातभर बंधक बनाकर रखा
महिला का कहना है कि घटना के बाद उसे पूरी रात कमरे में बंद रखा गया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। अगले दिन आरोपी के ड्यूटी पर जाने के बाद वह किसी तरह मायके पहुंची।
जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में चोटों और जलने के निशान मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ घरेलू हिंसा, गंभीर मारपीट और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी SAF जवान को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।