Chambalkichugli.com

Sheopur ABVP Protest: छात्रों से मनमानी फीस वसूलने पर एबीवीपी का प्रदर्शन, शिक्षा व्यवस्था पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

ABVp protest

Sheopur ABVP Protest: श्योपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जिले की शिक्षा व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी कर जिला कलेक्टर के नाम 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्राइवेट स्कूलों की जांच की मांग

एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि शहर के कई स्कूल तय मान्यता से ज्यादा कक्षा चला रहे हैं। जबकि न तो वहां प्रयाप्त शिक्षक हैं और न ही व्यवस्थित भवन, इसके बावजूद भी नगर निगम इसपर कोई एक्शन नहीं ले रहा है।

GUNA NEWS: गुना में विधायक पन्नालाल शाक्य का बेबाक अंदाज बोले- बच्चों की शादी न करवाए, मीटिंग में ही जाते रहें?

B.Ed और D.Ed कॉलेजों पर भी सवाल

ज्ञापन में कुछ बीएड और डीएड संस्थानों पर मनमानी फीस वसूलने और डिग्रियों के व्यापारीकरण का आरोप लगाया गया। परिषद ने इन संस्थानों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

इसके अलावा बेसमेंट और असुरक्षित स्थानों पर चल रहे निजी कोचिंग संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई गई।

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों पर भी उठाए सवाल

एबीवीपी का कहना है कि कई सरकारी स्कूलों में शिक्षक और प्राचार्य समय पर स्कूल नहीं पहुंचते। कुछ शिक्षक सिर्फ उपस्थिति दर्ज कराकर लौट जाते हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परिषद ने ऐसे मामलों की जांच कर कार्रवाई की मांग की।

GUNA NEWS: गुना में विधायक पन्नालाल शाक्य का बेबाक अंदाज बोले- बच्चों की शादी न करवाए, मीटिंग में ही जाते रहें?

महंगी किताबें खरीदने का दबाव

परिषद ने आरोप लगाया कि शासन के निर्देशों के बावजूद कई निजी स्कूल छात्रों को निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इस पर रोक लगाने और दोषी स्कूलों पर कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में की गई।

कॉलेजों के अधूरे काम पूरे करने की मांग

ज्ञापन में शासकीय महाविद्यालय के अधूरे रेस ट्रैक, निर्माणाधीन चेंजिंग रूम की जांच, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और बड़ौदा में बन रहे शासकीय महाविद्यालय का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग भी शामिल है।

एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र हित में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

ABVP protest
ABVP protest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *