Chambalkichugli.com

Shivpuri E-Scooter Distribution: शिवपुरी में 28 दिव्यांगजनों को मिली स्मार्ट ई-स्कूटी, 40 किलोमीटर तक चलेंगी

e-scooty distribution

HIGHLIGHTS:

  • शिवपुरी में दिव्यांगजनों को मिली ई-स्कूटी
  • जापानी तकनीक पर आधारित हैं वाहन
  • 50 लाख रुपए की लागत से हुआ वितरण
  • एक चार्ज में 40 किमी तक चलेगी स्कूटी
  • आत्मनिर्भर बनाने पर प्रशासन का जोर

 

Shivpuri E-Scooter Distribution: मध्यप्रदेश। शिवपुरी में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मंगलम परिसर में ई-मोटराइज्ड स्कूटियों का वितरण किया गया है। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान 28 दिव्यांगजनों को जापानी तकनीक पर आधारित ई-स्कूटियां सौंपी गईं। जिले के कुल 31 हितग्राहियों को दो चरणों में इसका लाभ दिया जा रहा है।

Newborn Baby Bath Tips: नवजात को नहलाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां

आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर

कार्यक्रम का शुभारंभ संत रघुवीर सिंह गौर और समाजसेवी रेणु सांखला ने किया। इस मौके पर दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया और सक्षम संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र कोपरगांवकर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि इन स्कूटियों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवागमन में आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रधानमंत्री की अपीलों में कठोर निर्णयों के संकेत

50 लाख की लागत से उपलब्ध कराई गई सुविधा

सक्षम संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र कोपरगांवकर ने बताया कि संस्था देशभर में दिव्यांगजनों के लिए सेवा कार्य कर रही है। इसी क्रम में शिवपुरी जिले के 31 दिव्यांगजनों को लगभग 50 लाख रुपए की लागत से ई-स्कूटियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की मदद जारी रहेगी।

BJP KP YADAV CONTROVERSY: केपी यादव समर्थक की सोशल मीडिया पोस्ट पर BJP सख्त, जारी किया नोटिस

एक बार चार्ज में 40 किलोमीटर तक चलेगी

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि ये ई-व्हीकल आईआईटी मद्रास द्वारा जापानी तकनीक के आधार पर डिजाइन किए गए हैं। एक बार चार्ज होने पर यह स्कूटी करीब 40 किलोमीटर तक चल सकती है। साथ ही इसे घर के अंदर और बाहर दोनों जगह आसानी से उपयोग किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News