Shivpuri Kinnar Fight: शिवपुरी। किन्नरों के दो गुटों के बिच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट पहुंच गयी। मामला शिवपुरी जिले के खतौरा कस्बे का बताया जा रहा है जहां दो किन्नरों के सात बेरहमी से मारपीट की गयी।
आरोप है कि विवाद के दौरान न केवल उनके साथ मारपीट की गई, बल्कि कपड़े तक फाड़ दिए गए और कैंची से बाल भी काट दिए गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
क्षेत्र बंटवारे को लेकर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि ये विवाद खतौरा कस्बे में क्षेत्र बंटवारे को लेकर हुआ। रन्नौद निवासी नेहा किन्नर अपनी साथियों के साथ खतौरा में मौजूद थीं। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ किन्नर वहां पहुंचे। इसके बाद क्षेत्र को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
CM MOHAN YADAV: MP में सरकारी तबादलों की समय सीमा बढ़ी, CM के आदेश पर आज रात तक होंगे तबादले
जमीन पर पटककर की मारपीट
आरोप है कि विवाद के दौरान मुस्कान किन्नर को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटा गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें बचाने पहुंचीं नेहा किन्नर के साथ भी मारपीट की गई। दोनों के बाल काटे जाने का भी आरोप लगाया गया है।
घायलों को मेडिकल कॉलेज किया रेफर
घटना के बाद दोनों घायलों को पहले बदरवास अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मुस्कान किन्नर का उपचार फिलहाल मेडिकल कॉलेज में जारी है।
पहले भी दी गई थी शिकायत
बताया जा रहा है कि घटना से कुछ घंटे पहले ही एक किन्नर ने जनसुनवाई में आवेदन देकर कुछ लोगों पर धमकी और मारपीट के आरोप लगाए थे। आवेदन में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी।
8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।