Chambalkichugli.com

पेट्रोल पंप अग्निकांड से हड़कंप, 13 वाहन जले और भारी नुकसान का अनुमान

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में हुए पेट्रोल पंप आग हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। सोमवार रात भारत पेट्रोल पंप पर अचानक भड़की आग में 13 लोग झुलस गए, जबकि 12 मोटरसाइकिल और एक डीजल टैंकर जलकर खाक हो गया। अब इस दर्दनाक हादसे का एक नया वीडियो सामने आया है, जो लोगों को झकझोर रहा है। वीडियो में आग में झुलसा एक युवक अस्पताल ले जाए जाने के बजाय अपने पैसों की चिंता करता नजर आता है। यह दृश्य हादसे की भयावहता और उसकी मानसिक स्थिति दोनों को उजागर करता है। वीडियो में युवक सड़क किनारे पानी से भरी सीमेंट की टंकी के पास बैठा दिखाई देता है। उसके शरीर पर गंभीर जलन के निशान हैं और कपड़े जलकर त्वचा से चिपक चुके हैं। आसपास मौजूद लोग उसे पानी डालकर राहत देने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान एंबुलेंस मौके पर पहुंचती है और लोग उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह देते हैं, लेकिन युवक कहता है “मेरे पास पैसे रखे हैं।” इस पर वहां मौजूद लोग उसे समझाते हैं कि पहले इलाज जरूरी है, पैसे बाद में देख लिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब पेट्रोल पंप पर डीजल टैंकर से ईंधन खाली किया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक में अचानक स्पार्क हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई। कुछ ही सेकंड में पूरा परिसर आग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि पंप पर कैन में भी ईंधन दिया जा रहा था, जिससे आग और तेजी से फैल गई। तेज लपटों के कारण वहां मौजूद लोगों को संभलने या वाहन हटाने का मौका तक नहीं मिला। इस भयावह हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

Gwalior Law Student Kidnap: वायरल वीडियो की मुस्कान के पीछे छिपा डर? लॉ छात्रा केस में कोर्ट बयान से बड़ा खुलासा

Gwalior Law Student Kidnap

HIGHLIGHTS: लॉ छात्रा केस में कोर्ट बयान से नया खुलासा छात्रा ने कहा- “वीडियो दबाव में बनवाया गया” 24 घंटे में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा वायरल वीडियो के बाद बदला था पूरा नैरेटिव सोशल मीडिया ट्रायल पर उठे गंभीर सवाल   Gwalior Law Student Kidnap: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के महात्मा गांधी लॉ कॉलेज की छात्रा के कथित अपहरण मामले ने अब नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। शुरुआत में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर इसे प्रेम प्रसंग का मामला माना जा रहा था, लेकिन कोर्ट में छात्रा के बयान ने पूरे घटनाक्रम की दिशा बदल दी। छात्रा ने न्यायालय में कहा कि उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाया गया था और वायरल वीडियो दबाव व डर के माहौल में बनवाया गया था। इस खुलासे के बाद पुलिस जांच अब और गंभीर हो गई है। GWALIOR COURT ACTION: ग्वालियर में 2700 करोड़ के जमीन घोटाले पर हाई कोर्ट सख्त, बिल्डर्स को पक्षकार बनाने के निर्देश कॉलेज के बाहर दिनदहाड़े ले जाने का आरोप घटना कंपू थाना क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी लॉ कॉलेज के बाहर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक छात्रा अपनी सहेली के साथ खड़ी थी, तभी आरोपी जीतू तोमर अपने साथी चिराग गुर्जर के साथ बिना नंबर प्लेट की कार में पहुंचा। आरोप है कि छात्रा को जबरन कार में बैठाकर वहां से ले जाया गया। सहेली की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और शहरभर में अलर्ट जारी किया गया। 24 घंटे में पुलिस ने ऐसे खोज निकाला आरोपी ग्वालियर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा इनपुट के आधार पर हॉट पर्सूट ऑपरेशन चलाया। करीब 24 घंटे बाद पुलिस ने लखनऊ-कानपुर के बीच एक बस से छात्रा और आरोपी को बरामद कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेने के साथ छात्रा को सुरक्षित वापस लाया गया। पुलिस को आरोपी के पास से अवैध पिस्टल भी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। IPL 2026: DC vs KKR – टॉस जीतकर केकेआर ने चुनी गेंदबाजी, दिल्ली ने किए 2 बदलाव वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बदला नैरेटिव घटना के दौरान आरोपी ने लखनऊ के एक होटल से वीडियो जारी किया था, जिसमें छात्रा मुस्कुराती नजर आई थी। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मामले को प्रेम प्रसंग बताया जाने लगा। लेकिन कोर्ट में छात्रा ने कहा कि उसे परिवार पर कार्रवाई का डर दिखाकर कैमरे के सामने आने को मजबूर किया गया था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया ट्रायल पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस कोर्ट ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी के कॉल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया चैट और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथी चिराग गुर्जर की भूमिका भी जांच के दायरे में है। एएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

ग्वालियर लॉ कॉलेज अपहरण केस में बड़ा मोड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

नई दिल्ली। ग्वालियर में लॉ कॉलेज गेट के बाहर से 17 वर्षीय छात्रा के कथित अपहरण मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस न तो मुख्य आरोपी तक पहुंच सकी है और न ही छात्रा की स्पष्ट लोकेशन का पता चल पाया है। इसी बीच मामले में एक वीडियो सामने आने से स्थिति और उलझ गई है। वायरल वीडियो में आरोपी जीतू तोमर छात्रा के साथ नजर आ रहा है और दावा कर रहा है कि यह मामला अपहरण का नहीं बल्कि आपसी सहमति का है। वीडियो में उसने खुद को ग्वालियर निवासी बताया और कहा कि वह और छात्रा पिछले ढाई साल से रिश्ते में हैं। वीडियो में जीतू तोमर यह भी कहता दिखाई देता है कि पिछले एक महीने से दोनों के बीच कुछ गलतफहमी चल रही थी, जिसे दूर करने के लिए वह छात्रा से मिलने आया था। उसके अनुसार, दोनों अपनी मर्जी से साथ गए हैं और जल्द ही घर लौट आएंगे। उसने यह भी अपील की कि उसके परिवार को परेशान न किया जाए। यह पूरा मामला बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे कंपू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़िया इलाके का है। जानकारी के अनुसार, लॉ छात्रा अपनी सहेली के साथ कॉलेज गेट के बाहर खड़ी थी, तभी बिना नंबर की बलेनो कार में सवार होकर जीतू तोमर अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने अचानक छात्रा को जबरन कार में खींच लिया। जब उसकी सहेली ने विरोध किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया गया। इसके बाद आरोपी छात्रा को लेकर मौके से फरार हो गए। भागते समय उन्होंने छात्रा का मोबाइल फोन भी छीनकर सड़क पर फेंक दिया, ताकि किसी तरह का संपर्क न हो सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई। हाईवे, टोल प्लाजा और प्रमुख प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि छात्रा नाबालिग है या नहीं और उसका बयान क्या है, इसके आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और सर्विलांस टीम की मदद भी ली जा रही है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है, जिससे जांच एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है। पूरा मामला अब प्रेम संबंध और अपहरण के दावों के बीच उलझ गया है, और पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि सच्चाई को जल्द से जल्द सामने लाया जाए।

विजय की जीत और जन्मदिन के जश्न के बीच तृषा का 'मुख्यमंत्री' बनने वाला पुराना वीडियो इंटरनेट पर सनसनी,

तमिलनाडु की राजनीति में साल 2026 का विधानसभा चुनाव एक ऐसे ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज हो गया है, जिसने न केवल सत्ता के समीकरण बदले बल्कि सिनेमा और राजनीति के अटूट रिश्ते को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। थलापति विजय की भारी मतों से हुई जीत ने जहां उनके समर्थकों को जश्न मनाने का मौका दिया है, वहीं इस राजनीतिक हलचल के बीच दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री तृषा कृष्णन अचानक चर्चाओं के केंद्र में आ गई हैं। विजय की इस शानदार सफलता के तुरंत बाद तृषा का लगभग 22 साल पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में एक युवा तृषा बेहद आत्मविश्वास के साथ राजनीति में आने और प्रदेश की कमान संभालने की बात करती नजर आ रही हैं, जिसे आज के संदर्भ में लोग एक सटीक भविष्यवाणी और मेनिफेस्टेशन की अद्भुत शक्ति मान रहे हैं। यह वायरल क्लिप साल 2004 के एक टीवी इंटरव्यू की है, जिसमें तृषा अपनी फिल्मी सफलता और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर रही थीं। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब उनकी अगली मंजिल क्या है, तो तृषा ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया था कि वह मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं। उस समय शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि दो दशक बाद उनके इस बयान को विजय की राजनीतिक जीत से जोड़कर देखा जाएगा। वीडियो में तृषा यह भी कहती दिख रही हैं कि भले ही इसमें 10 या 15 साल का समय लगे, लेकिन वह एक दिन इस पद पर जरूर पहुंचेंगी। आज जब उनके करीबी मित्र और सह-कलाकार विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी में हैं, तब प्रशंसक इस वीडियो को साझा करते हुए लिख रहे हैं कि इंसान को हमेशा सोच-समझकर बोलना चाहिए क्योंकि कभी न कभी जुबान पर सरस्वती का वास होता है। दिलचस्प बात यह भी है कि चुनाव परिणामों की घोषणा की तारीख यानी 4 मई और तृषा का जन्मदिन एक ही दिन पड़े, जिसे प्रशंसकों ने महज एक इत्तेफाक मानने से इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में लोग तृषा की तुलना तमिलनाडु की कद्दावर नेता रहीं दिवंगत जयललिता से कर रहे हैं। कई राजनीतिक विश्लेषकों और प्रशंसकों का मानना है कि जिस तरह तृषा और विजय की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने पर्दे पर जादू बिखेरा है, उसी तरह भविष्य में उनकी राजनीतिक साझेदारी भी प्रदेश के लिए एक नया अध्याय लिख सकती है। अटकलें यहां तक लगाई जा रही हैं कि आने वाले समय में तृषा को प्रदेश की नई सरकार में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या उपमुख्यमंत्री का पद भी मिल सकता है। विगत कुछ समय से विजय की निजी जिंदगी और उनकी पत्नी संगीता के साथ अनबन की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसमें तृषा का नाम अक्सर चर्चा में रहा है। हालांकि, इन दोनों ही सितारों ने हमेशा अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी है, लेकिन विजय की जीत के तुरंत बाद तृषा का उनके घर जाकर बधाई देना और मंदिर में उनके लिए प्रार्थना करना, लोगों के बीच गॉसिप का नया विषय बन गया है। तृषा के इस पुराने इंटरव्यू के पुनर्जीवित होने से अब लोग सिनेमाई पर्दे के इन दो दिग्गजों को राजनीति के मंच पर एक साथ देखने के लिए उत्सुक हैं। यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि 22 साल पहले एक युवा अभिनेत्री द्वारा देखा गया वह सपना केवल एक संयोग बनकर रह जाता है या आने वाले समय में तमिलनाडु की राजनीति में कोई बड़ा फेरबदल लेकर आता है। फिलहाल, थलापति की जीत और तृषा के पुराने संकल्प ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा माहौल बना दिया है जहां लोग केवल ‘भाग्य’ और ‘नियति’ की बातें कर रहे हैं।

BHIND COLLEGE EXAM SCAM: परीक्षा में पास करने के नाम पर छात्रों से वसूले 100-100 रूपए; वीडियो हुआ वायरल

Daboh College Exam Scam

HIGHLIGHTS: प्रायोगिक परीक्षा में 100 रुपए वसूली का आरोप स्टाफ को खुलेआम पैसे लेते दिखा वीडियो मान्यता निरस्त होने के बाद भी कराई गई परीक्षा पहले भी सामने आ चुका है नकल का मामला एसडीएम ने जांच के दिए आदेश   BHIND COLLEGE EXAM SCAM: मध्यप्रदेश। भिंड में दबोह नगर के एक निजी महाविद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा के दौरान छात्रों से 100-100 रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रों से पास कराने के नाम पर यह रकम ली जा रही थी। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। L&T का धमाका: मुनाफा उछला, ₹38 प्रति शेयर डिविडेंड; ऑर्डर बुक रिकॉर्ड स्तर पर वीडियो में दिखी खुली वसूली बताया जा रहा है कि दबोह स्थित दुर्गाप्रसाद सर्राफ महाविद्यालय में बीएससी की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जा रही थी। वायरल वीडियो में छात्र-छात्राएं अपनी प्रायोगिक फाइल के साथ स्टाफ को पैसे देते नजर आ रहे हैं, जबकि कर्मचारी उन पैसों को लेकर जेब में रखते दिखाई दे रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस महाविद्यालय की मान्यता जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा चार दिन पहले ही निरस्त कर दी गई थी। इसके बावजूद कॉलेज में परीक्षा आयोजित की गई, जिससे नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 5 राज्यों के नतीजों में सियासी भूचाल: बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत, ममता का किला ढहा; तमिलनाडु में विजय की TVK ने रचा इतिहास मामले की जांच की शुरू वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया है। एसडीएम विजय सिंह यादव ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी दबोह में परीक्षा के दौरान गड़बड़ियों के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बार वीडियो सामने आने के बाद लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन ठोस कदम उठाएगा। अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है और दोषियों पर किस तरह की कार्रवाई की जाती है।

GWALIOR SCHOOL SELLING ALCOHOL: स्कूल बना शराब का अड्डा! मुरैना में क्लासरूम से अवैध शराब बिक्री का VIDEO वायरल

School Selling Illegal Alcohol

HIGHLIGHTS: स्कूल के अंदर शराब बेचने का वीडियो वायरल क्लासरूम में रखी मिली शराब की पेटियां मौके पर पीने की भी व्यवस्था आबकारी विभाग ने जांच के दिए आदेश जिले में अवैध शराब बिक्री पर उठे सवाल   GWALIOR SCHOOL SELLING ALCOHOL: मध्यप्रदेश। मुरैना के जौरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में स्कूल के एक कमरे में शराब की पेटियां रखकर देसी और मसाला शराब बेची जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह बच्चों की पढ़ाई होनी चाहिए, वहां खुलेआम शराब का कारोबार चल रहा था। 5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद सियासी हलचल तेज: बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण की तैयारी, BJP ने शाह-नड्डा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी वीडियो में साफ दिखी पूरी व्यवस्था बताया जा रहा है कि यह वीडियो सम्राट पब्लिक स्कूल का है, जो सोलंकी पेट्रोल पंप के सामने स्थित है। वीडियो में कमरे के अंदर टेबल-कुर्सी के साथ शराब के खुले पौवे और गिलास रखे दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि यहां सिर्फ बिक्री ही नहीं, बल्कि मौके पर बैठकर शराब पीने की भी व्यवस्था की गई थी। UAE हमले पर भारत का कड़ा रुख: 3 भारतीय घायल, PM मोदी बोले- नागरिकों पर हमला बर्दाश्त नहीं आबकारी विभाग हरकत में वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि वीडियो के आधार पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि इस अवैध शराब का स्रोत क्या है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। GWALIOR WEATHER TODAY: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न, हलकी बारिश से लोगो को मिली राहत जिले में अवैध शराब का नेटवर्क सक्रिय स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में कई जगहों पर ठेके की तर्ज पर अवैध शराब बेची जा रही है। ऐसे मामलों में अक्सर कार्रवाई का आश्वासन मिलता है, लेकिन ठोस कदम कम ही उठाए जाते हैं। अब इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।  

GWALIOR VIRAL VIDEO: सिंधिया के नाम पर करोड़ों का दावा, साइबर सिक्योरिटी पर उठे सवाल

GWALIOR VIRAL VIDEO

HIGHLIGHTS: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ संदिग्ध वीडियो युवक ने सिंधिया के खाते में पैसे भेजने का किया दावा खाते में 18 करोड़ से ज्यादा रकम होने की बात ₹4 ट्रांसफर कर बैलेंस बदलने की बात कही वीडियो की अब तक नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि   GWALIOR VIRAL VIDEO:मध्यप्रदेश। ग्वालियर में इन दिनों एक वायरल वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बता दें कि वीडियो में एक अज्ञात युवक मोबाइल से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हुए यह दावा करता नजर आ रहा है कि वह केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बैंक अकाउंट में पैसे भेज रहा है। इस दावे के बाद आम लोगों से लेकर राजनीतिक हलकों तक में चर्चा तेज हो गई है। कानून, धर्म और दंड: क्या आधुनिक व्यवस्था अपनी जड़ों से दूर हो गई है? खाते में करोड़ों की रकम दिखाने का दावा वीडियो में युवक कथित तौर पर एक बैंक खाते का विवरण दिखाता है, जिसे वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई का बताता है। उसके मुताबिक, खाते में करीब 18 करोड़ 80 लाख 63 हजार 756 रुपए जमा हैं। हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो की सत्यता अभी तक संदिग्ध बनी हुई है। टॉप पर कायम रहने की जंग, पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में बढ़ेगा रोमांच.. 4 रूपए ट्रांसफर कर बदला बैलेंस वीडियो में युवक ₹4 ट्रांसफर करते हुए यह कहता है कि उसने यह राशि इसलिए भेजी ताकि खाते का अंतिम अंक “760” हो जाए। इस तरह की हरकत ने वीडियो की विश्वसनीयता पर और सवाल खड़े कर दिए हैं। कई लोग इसे तकनीकी छेड़छाड़ या एडिटिंग का नतीजा मान रहे हैं। महर्षि दयानंद के विचारों से जागा स्वाभिमान, शिक्षा और संगठन ने दिलाई स्वतंत्रता की राह जांच के बाद ही साफ होगी सच्चाई अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के वीडियो फर्जी स्क्रीन रिकॉर्डिंग या एडिटिंग के जरिए भी बनाए जा सकते हैं। ऐसे में बिना पुष्टि के किसी भी दावे पर भरोसा करना ठीक नहीं है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इसकी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।

Datia Halwai Customer Fight: हलवाई ने एडवांस लेने के बाद भी नहीं बनाया खाना, दतिया में हलवाई पर ग्राहक ने किया हमला

Datia Halwai Customer Fight

HIGHLIGHTS: एडवांस लेने के बाद खाना न बनाने पर विवाद बहस से शुरू होकर मारपीट तक पहुंचा मामला मंदिर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल फूल विक्रेता भी विवाद में फंसे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल   Datia Halwai Customer Fight: मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के दतिया स्थित पीतांबरा पीठ मंदिर के बाहर शनिवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब एक हलवाई और ग्राहक पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि हलवाई ने कार्यक्रम के लिए एडवांस राशि लेने के बावजूद तय समय पर खाना तैयार नहीं किया, जिससे नाराज ग्राहक मौके पर पहुंच गए। सिंगापुर में जुबिन गर्ग की मौत के मामले में पोत संचालकों पर उठे सवाल, समुद्र में डूबने से गई थी गायक की जान कहासुनी से हाथापाई तक पहुंचा मामला प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। मंदिर परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आए। बंगाल की खाड़ी में चीन का ‘जासूसी जहाज’! Shi Yan 6 की एंट्री से भारत की टेंशन बढ़ी फूल विक्रेता भी विवाद में घिरे विवाद के दौरान वहां मौजूद फूल विक्रेता भी इस झगड़े में उलझ गए और उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। कुछ देर तक मंदिर के बाहर जमकर हंगामा चलता रहा, जिससे श्रद्धालुओं और दुकानदारों में दहशत फैल गई। GUNA LAND ENCROACHMENT: गुना में गरीब महिला की जमीन पर दोबारा कब्जा, वारंट के बाद भी खुला घूम रहा आरोपी पुलिस ने शुरू की जांच घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस वायरल वीडियो और स्थानीय जानकारी के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।  

LIVE मैच में रियान पराग पर विवाद, सिगरेट वाले वीडियो से मचा बवाल

नई दिल्ली | आईपीएल 2026 के बीच एक नया विवाद सामने आया है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। रियान पराग का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइव मैच के दौरान सिगरेट के छल्ले उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस और क्रिकेट प्रेमियों में नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके बावजूद यह मुद्दा चर्चा का विषय बन चुका है। कई लोग इसे खेल भावना के खिलाफ और “शर्मनाक हरकत” बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि वीडियो एडिटेड भी हो सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन अगर वीडियो सही पाया जाता है, तो बोर्ड के आचार संहिता के तहत कार्रवाई संभव मानी जा रही है। आईपीएल जैसे बड़े मंच पर खिलाड़ियों से अनुशासन और पेशेवर व्यवहार की उम्मीद की जाती है। ऐसे में किसी भी तरह की विवादित गतिविधि लीग की छवि को प्रभावित कर सकती है। बीसीसीआई आमतौर पर खिलाड़ियों के आचरण को लेकर सख्त रुख अपनाता है और पहले भी कई मामलों में जुर्माना या निलंबन जैसी कार्रवाई की जा चुकी है। रियान पराग, जो राजस्थान रॉयल्स के अहम खिलाड़ी हैं, इस सीजन में अपने प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। ऐसे में यह विवाद उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। फिलहाल सभी की नजरें बीसीसीआई के अगले कदम पर टिकी हैं। अगर जांच में वीडियो सही पाया जाता है, तो पराग को सजा का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर यह फर्जी साबित होता है, तो मामला यहीं खत्म हो जाएगा। कुल मिलाकर, यह विवाद आईपीएल 2026 के बीच एक नया मोड़ लेकर आया है, जहां खेल के साथ-साथ खिलाड़ियों के आचरण पर भी सवाल उठ रहे हैं।

BHIND VIRAL VIDEO: भिंड में सांप के साथ क्रूरता का VIDEO VIRAL; शादी में भीम आर्मी नेता ने कुचलकर मारा, 3 पर केस दर्ज

BHIND VIRAL VIDEO

HIGHLIGHTS: शादी समारोह में सांप के साथ क्रूरता का मामला डीजे पर नाचते समय निकला था सांप का बच्चा युवकों ने पैरों से कुचलकर किया घायल वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत केस दर्ज   BHIND VIRAL VIDEO: भिंड। जिले के अटेर वन मंडल के सोनेलाल का पुरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान सांप के बच्चे के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डीजे पर नाच-गाने के दौरान करीब ढाई फीट लंबा सांप का बच्चा वहां आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कोलंबिया में बस में भीषण धमाका, 14 की मौत; सरकार ने बताया आतंकी हमला पैरों से कुचलकर किया घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवकों ने सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बजाय उसे पैरों से कुचल दिया और उसका फन दबाकर हवा में लटकाए रखा। बताया जा रहा है कि भीम आर्मी नेता देशराज धारिया भी इसमें शामिल थे, इस दौरान सांप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसे रोकने के बजाय तमाशा बना लिया। Ashoknagar Farmers Protest : अशोकनगर में खाद संकट पर हंगामा, सड़कों पर उतरे व्यापारी; ऑनलाइन टोकन सिस्टम बंद करने की मांग वीडियो वायरल होने से बढ़ा आक्रोश घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश फैल गया और कार्रवाई की मांग तेज हो गई। DATIYA GOVANSH PROTEST: गोवंश को ‘राज्य माता’ का दर्जा देने की मांग, दतिया में सड़कों पर उतरे गोभक्त वन विभाग की कार्रवाई, केस दर्ज मामले में वन विभाग ने संज्ञान लेते हुए भीम आर्मी के स्थानीय नेता देशराज धारिया सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जांच में सांप की मौत की पुष्टि हुई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।