Chambalkichugli.com

Ujjain Sewage Treatment Plant: CM मोहन यादव बोले- मां शिप्रा की स्वच्छता हमारी प्राथमिकता,उज्जैन में बनेगा आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

Shipra Conservation

Ujjain Sewage Treatment Plant:उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां शिप्रा नदी के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया X पर ट्विट करते हुए लिखा कि मां शिप्रा को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।

घर लौटने से पहले छिन गई जिंदगी, फ्लाइट का इंतजार कर रहे उज्जैन के मंजूर अहमद हमले का शिकार

उज्जैन में बनेगा आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ‘नमामि गंगे योजना’ के तहत उज्जैन में एक आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के शुरू होने से शिप्रा नदी में पहुंचने वाले प्रदूषित पानी को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और नदी की स्वच्छता बनाए रखने के प्रयासों को भी नई गति मिलेगी।

 

SHIPRA NADI
SHIPRA NADI

CM: मां शिप्रा केवल एक नदी नहीं

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मां शिप्रा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और उज्जैन की सांस्कृतिक पहचान का केंद्र है। ऐसे में नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों की स्वच्छता सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। साथ ही उन्होंने कहा कि तकनीक से लैस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण से शिप्रा नदी के जल की गुणवत्ता में सुधार होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखा जा सकेगा।

डेवॉन में बड़ा सैन्य हादसा: रॉयल नेवी का अत्याधुनिक हेलिकॉप्टर खेत में गिरा, तीन जवानों की जान गई; पीएम स्टार्मर ने जताया शोक

उज्जैन बनेगा स्वच्छ और सुंदर

सरकार का मानना है कि यह परियोजना उज्जैन को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। साथ ही इससे धार्मिक पर्यटन और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *