Chambalkichugli.com

Sheopur Wheat Procurement Scam: MSP खरीदी में गड़बड़ी, श्योपुर के किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; किसान-स्लॉट बुकिंग में हो रही देरी

Farmers Protest Wheat Procurement Scam

HIGHLIGHT:

• श्योपुर में गेहूं खरीदी पर किसानों का विरोध
• स्लॉट बुकिंग में देरी से किसान परेशान
• तौल में कटौती और सैंपल के नाम पर नुकसान
• रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप
• कलेक्टर ने जांच का दिया आश्वासन

Sheopur Wheat Procurement Scam: श्योपुर। जिले में MSP पर गेहूं खरीदी को लेकर किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आया। किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा और कलेक्टर शीला दाहिमा को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि किसानों ने खरीदी प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

GWALIOIR ILLEGAL COLONIES: ग्वालियर में अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा, बिना अनुमति प्लॉट बेचने वालों पर FIR

स्लॉट बुकिंग में देरी से बढ़ी परेशानी

किसानों का कहना है कि खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग में लगातार देरी हो रही है। कई किसान काफी दिनों से अपनी फसल बेचने का इंतजार कर रहे हैं। विशेष रूप से बड़े किसानों के स्लॉट अभी तक तय नहीं किए गए हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

PARSHAD WATER TANK PROTEST: पानी नहीं तो जान देंगे, ग्वालियर में पार्षद का अर्द्धनग्न प्रदर्शन; पानी सप्लाई न होने पर दी चेतावनी

तौल में कटौती और सैंपल के नाम पर नुकसान

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मंडियों में तौल के दौरान प्रति क्विंटल करीब 700 ग्राम तक कटौती की जा रही है। इसके अलावा सैंपल के नाम पर 3-4 किलो गेहूं लिया जा रहा है, जिसे वापस नहीं किया जाता।

LENSKART CONTROVERSY: लेंसकार्ट विवाद में धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री, बोले- अपनी कंपनी लाहौर में खोल लो

रिश्वतखोरी और मनमानी के आरोप

किसानों ने आरोप लगाया कि नमी और चमक का बहाना बनाकर गेहूं रिजेक्ट किया जा रहा है। साथ ही कुछ कर्मचारियों पर गेहूं पास कराने के बदले पैसे लेने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। साथ ही खरीदी केंद्रों पर मजदूरों और बारदाने की कमी भी सामने आई है।

MP GOVT. SCHEME: मध्य प्रदेश सरकार का ऐलान: किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा, हेल्थ सुविधाओं में बड़ा बदलाव

कलेक्टर ने दिया जांच का भरोसा

किसानों ने सेटेलाइट मैपिंग में गड़बड़ी की भी शिकायत की, जिससे फसल रिकॉर्ड में त्रुटियां आ रही हैं। कलेक्टर शीला दाहिमा ने सभी शिकायतों की जांच कराने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News