Chambalkichugli.com

PARSHAD WATER TANK PROTEST: पानी नहीं तो जान देंगे, ग्वालियर में पार्षद का अर्द्धनग्न प्रदर्शन; पानी सप्लाई न होने पर दी चेतावनी

PARSHAD PROTEST

HIGHLIGHTS:

• ग्वालियर में पानी संकट पर हंगामा
• पार्षद ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
• टंकी में कूदने की दी चेतावनी
• नाराज लोगों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक
• तकनीकी खराबी दूर होने के बाद सप्लाई बहाल

PARSHAD PROTEST
PARSHAD PROTEST

PARSHAD WATER TANK PROTEST: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के नूरगंज क्षेत्र में पानी की किल्लत को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। बता दें कि वार्ड 14 के पार्षद और एमआईसी सदस्य विनोद उर्फ माठू यादव ने 21 अप्रैल को देर रात पानी की टंकी पर चढ़कर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक इलाके में पानी की सप्लाई बहाल नहीं होगी, वे विरोध जारी रखेंगे।

SAGAR CRIME NEWS : घर में घुसकर हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, रंजिश में धारदार हथियार से किया था वार

टंकी पर चढ़कर दी जान देने की धमकी

पार्षद ने प्रदर्शन के दौरान टंकी में कूदने तक की चेतावनी दे डाली। उनका कहना था कि जनता लंबे समय से पानी के लिए परेशान है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। साथ ही विरोध जताने के लिए उन्होंने अपने कपड़े उतारकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन भी किया।

Travel Tips: अप्रैल में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें, जहां मिलेगा सुकून और यादगार अनुभव

लोगों का गुस्सा, कर्मचारियों को बनाया बंधक

घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां पहले से मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज भीड़ ने निगम कर्मचारियों को घेर लिया और कुछ समय के लिए बंधक बना लिया। पुरे मामले में लोगों ने आरोप लगाया कि कई शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश सरकार का ऐलान: किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा, हेल्थ सुविधाओं में बड़ा बदलाव

अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

पार्षद माठू यादव ने अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए और कड़ी भाषा में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे और उग्र आंदोलन करेंगे। यहां तक कि उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ आक्रामक बयान भी दिया है।

म्राट पृथ्वीराज के लुक को लेकर उठे सवाल, अभिनेता ने दर्शकों से मांगी माफी…

तुरंत कार्रवाई के निर्देश

स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि टंकी की मोटर के स्टार्टर में खराबी थी, जिसके कारण पानी की सप्लाई बाधित हो रही थी। तकनीकी समस्या दूर करते ही देर रात टंकी भरवाई गई, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News