HIGHLIGHTS:
- आंधी-बारिश के बाद तापमान में 5-6 डिग्री गिरावट
- 44°C से घटकर 37°C पर पहुंचा पारा
- लू से राहत, मौसम हुआ सुहावना
- बाजारों में बढ़ी लोगों की आवाजाही
- अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार
BHIND WEATHER TODAY: मध्यप्रदेश। भिंड में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कुछ दिन पहले तक जहां तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब इसमें करीब 5 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली।
जनगणना के नाम पर ठगी का जाल! OTP-बैंक डिटेल मांगने वालों से रहें सावधान
गर्म हवाओ से लोगों को मिली राहत
गुरुवार शाम आई आंधी और हल्की बारिश के बाद से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को तापमान सामान्य से कम बना रहा। बता दें कि पहले जहां तेज और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही थीं, अब वे पूरी तरह थम गई हैं। दिन के समय भी गर्मी का असर पहले जैसा नहीं रहा।
एक फोटो से साफ हो सकता है बैंक अकाउंट! AEPS फ्रॉड का नया खेल, तुरंत लॉक करें आधार बायोमेट्रिक्स
बादल और धूप के बीच सुहावना दिन
शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे, हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। इसके बावजूद मौसम में नरमी बनी रही और लू जैसे हालात नहीं बने। सुहावने मौसम के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई है।
किचन के कचरे से बगीचे में जान, तरबूज के छिलकों से लौटेगी हरियाली..
आगे फिर बढ़ सकती है गर्मी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 2 से 3 दिन तक ऐसा ही राहत भरा मौसम बना रह सकता है। इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है और तेज धूप के साथ गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम में सेहत का खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है।