HIGHLIGHTS:
- छात्रा से 1 लाख रुपए की मांग
- निजी वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल
- स्नैपचैट पर हुई थी दोस्ती
- आरोपी हरमन चावला फरार
- साइबर टीम वीडियो हटाने में जुटी
GWALIOR BOYFRIEND BLACKMAILED: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के तानसेन नगर में रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा ने साइबर ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला दर्ज कराया है। छात्रा के मुताबिक उसकी मुलाकात साल 2024 में महाराजपुरा स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के सेमिनार में हरमन चावला नाम के युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने उसे सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट पर जोड़ लिया।
ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी अदालत का बड़ा झटका, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बढ़ी
प्यार के बहाने बनाए निजी वीडियो
पीड़िता का आरोप है कि हरमन ने पहले प्यार का नाटक किया और भरोसा जीतने के बाद उसके निजी फोटो और वीडियो बना लिए। कुछ समय बाद आरोपी ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख रुपए की मांग की।
क्रूज शिप पर फैला हंतावायरस, 3 की मौत; जहाज में 2 भारतीय भी मौजूद, WHO अलर्ट पर
पैसे नहीं देने पर रिश्तेदारों को भेजे वीडियो
जब छात्रा ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी और पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसके निजी वीडियो रिश्तेदारों और परिचितों को भेज दिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा के पिता के एक दोस्त ने फोन कर वीडियो वायरल होने की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा ने परिवार को पूरी घटना बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश
ग्वालियर थाना पुलिस ने आरोपी हरमन चावला के खिलाफ आईटी एक्ट, ब्लैकमेलिंग और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। साइबर टीम इंटरनेट से वीडियो हटाने की कार्रवाई में जुटी हुई है।