HIGHLIGHTS:
- जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण
- 6 कर्मचारी बिना सूचना मिले अनुपस्थित
- आधे दिन का वेतन काटने के निर्देश
- साफ-सफाई व्यवस्था की कलेक्टर ने की सराहना
- रिकॉर्ड मेंटेनेंस सुधारने के निर्देश दिए
BHIND COLLECTOR INSPECTION: मध्यप्रदेश। भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छह कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों का आधे दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में समयपालन और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है।
ASHOKNAGAR CRIMES: नाबालिग बेटियों के लापता होने के मामलों, दो आरोपी गिरफ्तार
अटेंडेंस रजिस्टर की जांच की
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न शाखाओं का दौरा किया और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश जिला पंचायत अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर ने साफ कहा कि लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी।
Rampur Segregation Shed Grabbed: गांव के सेग्रीगेशन सेंटर पर दबंगों ने किया कब्जा
साफ-सफाई व्यवस्था की सराहना
कलेक्टर मीणा ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों की सराहना की और नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
MORENA ILLEGAL MINING ACTION: चंबल की रेत पर सख्ती, मुरैना में 27 एम-सेण्ड खदानों को मिली मंजूरी
रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं में रखी फाइलों और अभिलेखों की भी जांच की गई। कलेक्टर ने रिकॉर्ड मेंटेनेंस बेहतर रखने और दस्तावेजों को व्यवस्थित ढंग से संधारित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी रिकॉर्ड अपडेट और व्यवस्थित होने चाहिए।