Chambalkichugli.com

GWALIOR PETROL HIKE: ग्वालियर में पेट्रोल ₹110 के करीब, आम आदमी बोला- अब मुश्किल हुआ सफर

Gwalior Petrol Price

HIGHLIGHTS: 

  • ग्वालियर में पेट्रोल ₹109.74 और डीजल ₹94.93 प्रति लीटर पहुंचा
  • पेट्रोल ₹3.29 और डीजल ₹3.01 प्रति लीटर महंगा हुआ
  • अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते बढ़ीं कच्चे तेल की कीमतें
  • पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की संख्या में आई भारी गिरावट
  • ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजें भी हो सकती हैं महंगी

 

GWALIOR PETROL HIKE: ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब ग्वालियर में भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में ₹3.29 प्रति लीटर और डीजल में ₹3.01 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। इसके बाद शहर में पेट्रोल ₹109.74 प्रति लीटर और डीजल ₹94.93 प्रति लीटर पहुंच गया। इससे पहले पेट्रोल ₹106.45 और डीजल ₹91.83 प्रति लीटर बिक रहा था। करीब दो साल बाद हुई इस बड़ी बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

ईरान-यूएई तनाव और होर्मुज संकट के बीच अबू धाबी में पीएम मोदी की अहम कूटनीति, ऊर्जा-रक्षा साझेदारी पर बड़ा फोकस

युद्ध के कारण बढ़े दाम

विशेषज्ञों के अनुसार इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर पड़ रहा है। कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने से कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। इसका असर भारत समेत मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में यदि हालात नहीं सुधरे तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

श्रीलंका ने तमिलनाडु सरकार से की अपील, मछुआरा विवाद खत्म करने के लिए बॉटम ट्रॉलिंग पर सख्त बैन की मांग

आम लोगों पर बढ़ा बोझ

पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों ने महंगाई को लेकर चिंता जताई। ग्राहक सुशांत जैन ने कहा कि अब जरूरत के हिसाब से ही वाहन चलाना पड़ेगा और लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ना चाहिए। वहीं मनोज बघेल ने कहा कि महंगाई की सबसे ज्यादा मार गरीब और मध्यम वर्ग पर पड़ती है।

टी20 कप्तानी पर चर्चा तेज: शास्त्री ने गिनाई संजू सैमसन की खास खूबियां

पेट्रोल पंपों पर घटी भीड़

पेट्रोल पंप कर्मचारियों के मुताबिक दाम बढ़ने के बाद ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप कर्मचारी दिनेश कुमार कश्यप ने बताया कि बिक्री में करीब 50 प्रतिशत तक गिरावट आई है। वहीं ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने भी किराया बढ़ाने के संकेत दिए हैं, जिससे आने वाले दिनों में रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News