Chambalkichugli.com

सरकारी गाड़ी छोड़ साइकिल से दफ्तर पहुंचे अशोकनगर कलेक्टर

COLLECTOR SAKTE MALVIYA

HIGHLIGHTS:

  • कलेक्टर साइकिल से पहुंचे कलेक्ट्रेट
  • ईंधन बचत का दिया संदेश
  • पर्यावरण संरक्षण पर जोर
  • अधिकारियों से की खास अपील
  • इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा

 

COLLECTOR SAKTE MALVIYA
COLLECTOR SAKTE MALVIYA

ASHONAGAR COLLECTOR: अशोकनगर। साकेत मालवीय ने शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश देते हुए सरकारी वाहन छोड़ साइकिल से कलेक्ट्रेट पहुंचकर अनूठी पहल की। सुबह वे अपने सरकारी आवास से साइकिल पर निकले और पहले सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वहीं से साइकिल चलाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे।

भोजशाला मामले में सामने आईं ऐतिहासिक तस्वीरें, हिंदू पक्ष ने बताए मंदिर से जुड़े प्रमाण

ईंधन बचत का दिया संदेश

कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री द्वारा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए अब पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करना जरूरी है।

अधिकारियों-कर्मचारियों से की अपील

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा की। उन्होंने अपील की कि सभी शासकीय कर्मचारी और आम नागरिक सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल, पैदल या इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग करें। उनका कहना था कि इससे पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी और पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा।

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 5 की मौत, यूपी-बिहार के मजदूर थे शिकार

दिखा पहल का असर

कलेक्टर की इस पहल का असर तुरंत देखने को मिला। संयुक्त कलेक्टर सोनम जैन सहित कई अधिकारी पैदल और इलेक्ट्रिक वाहन से कार्यालय पहुंचे। शहरभर में कलेक्टर की इस सादगीपूर्ण और जागरूकता भरी पहल की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News