Highlights:
- ई-स्कूटर से कार्यक्रम में पहुंचे ऊर्जा मंत्री
- पेट्रोल-डीजल बचाने का दिया संदेश
- समर्थकों से काफिले और रैलियां कम करने की अपील
- ग्वालियर में 3.5 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
- इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग पर दिया जोर
PRADYUMAN SINGH TOMAR: ग्वालियर। प्रद्युमन सिंह तोमर एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। बता कि 15 मई को ग्वालियर में वे अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे और विकास कार्यों के कार्यक्रम में ई-स्कूटर से पहुंचे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील के बाद मंत्री ने खुद भी इसका पालन शुरू किया है।
विमानन क्षेत्र को राहत, महाराष्ट्र में एयर टरबाइन फ्यूल पर टैक्स में भारी कटौती..
काफिलों से दूरी बनाने की अपील
कार्यक्रम के दौरान मंत्री के साथ न लंबा सरकारी काफिला दिखा और न ही समर्थकों की गाड़ियों की भीड़ नजर आई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अब जुलूस और लंबी वाहन रैलियों से बचना चाहिए। साथ ही मंत्री ने साफ कहा कि अब उनके साथ किसी प्रकार का बड़ा काफिला नहीं चलेगा।
भारत के शहरों को आधुनिक बनाने की चुनौती, अगले दशक में 80 लाख करोड़ रुपये निवेश का अनुमान
विकास कार्यों की दी सौगात
शुक्रवार सुबह बहोड़ापुर स्थित 24 बीघा कॉलोनी में मंत्री करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देने पहुंचे थे। कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए।
इलेक्ट्रिक वाहनों पर दिया जोर
मीडिया से चर्चा में मंत्री ने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और बढ़ते ईंधन संकट को देखते हुए अब इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग समय की जरूरत बन गया है। उन्होंने लोगों से ई-स्कूटर, साइकिल और अन्य वैकल्पिक साधनों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत अब देश की प्राथमिकता होनी चाहिए।