Chambalkichugli.com

Watermelon Poisoning: तरबूज खाने से हुई पिता की मौत, श्योपुर में बेटे की हालत भी गंभीर; फूड पॉइजनिंग की आशंका

WATERMELON POISIONING

HIGHLIGHTS:

  • तरबूज खाने के बाद पिता-पुत्र की बिगड़ी तबीयत
  • अस्पताल ले जाते समय पिता की मौत
  • बेटे की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी
  • सीने में जलन के बाद खाया था तरबूज
  • फूड पॉइजनिंग की आशंका में जांच शुरू

 

 Watermelon Poisoning:मध्यप्रदेश। श्योपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तरबूज खाने के बाद पिता और बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बता दें कि मामला फूड पॉइजनिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों ने सीने में जलन की शिकायत होने पर तरबूज खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग भी पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

दिल्ली BRICS समिट में ईरान पर फूटा मतभेद, बिना संयुक्त बयान खत्म हुई विदेश मंत्रियों की बैठक

सीने में जलन के बाद खाया था तरबूज

जानकारी के अनुसार सुसनेर, शाजापुर निवासी इंद्र सिंह परिहार (43) अपने बेटे विनोद (21) के साथ श्योपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने किराए के मकान में रहते थे। इंद्र सिंह पेशे से ड्राइवर थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद दोनों को सीने में जलन महसूस हुई। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे उन्होंने ठंडक पाने के लिए तरबूज खाया। लेकिन तरबूज खाने के कुछ देर बाद दोनों की हालत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें उलझन तथा कमजोरी महसूस होने लगी।

बच्चों की सुरक्षा के लिए Instagram का बड़ा कदम, पैरेंट्स को मिलेगा नया मॉनिटरिंग फीचर

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

परिजन तुरंत दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इंद्र सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कोटा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं बेटे विनोद का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी संगीता और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। फिलहाल डॉक्टर फूड पॉइजनिंग की आशंका मान रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News