Chambalkichugli.com

CM Mohan Yadav Instruction: नक्सलवाद की तरह कुपोषण का करें सफाया, CM ने दिए महिला बाल विकास को निर्देश

cm mohan yadav

CM Mohan Yadav Instruction:भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि जिस तरह नक्सलवाद के खिलाफ संयुक्त रणनीति बनाकर कार्रवाई की गई थी। उसी तरह कुपोषण को खत्म करने के लिए भी सभी विभागों को मिलकर काम करना चाहिए। इसी कड़ी में उन्होंने महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और आयुष विभाग को समन्वय के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

4 विकेट और 102 का औसत, IPL 2026 में नहीं चला बुमराह का जादू

जनभागीदारी और जवाबदेही पर जोर

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पोषण सुधार के काम में स्कूल, पंचायत, स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संस्थाओं को भी जोड़ा जाए।

 

mohan yadav meeting
mohan yadav meeting

अच्छा काम करने वालों को मिलेगा सम्मान

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जो कर्मचारी और अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित किया जायेगा। वहीं काम में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों को सही से काम करने पर जोर दिया गया ताकि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके।

विदेशी सितारों का दबदबा, IPL 2026 में इन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

66 हजार से ज्यादा बच्चों को मिली मदद

बैठक में बताया गया कि प्रदेश के कई जिलों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन के जरिए महिलाओं और बच्चों को मदद दी जा रही है। बताया जा रहा है कि चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक 66 हजार से अधिक बच्चों को मदद पहुंचाई गई है।

सूरत नवजात केस: तीसरी बार प्रेग्नेंट होने पर महिला ने नवजात को फेंका, CCTV से पहुंची पुलिस तक सच्चाई

कई योजनाओं में मध्यप्रदेश आगे

प्रदेश में 12 हजार 670 मिनी आंगनवाड़ियों को मुख्य आंगनवाड़ी में बदला गया है। वहीं लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी और प्रधानमंत्री मातृ वंदना जैसी योजनाओं के जरिए करोड़ों महिलाओं और बालिकाओं को आर्थिक सहायता के साथ साथ कई लाभ पहुँचाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *