Chambalkichugli.com

CM MOHAN YADAV NIMACH VISIT: CM मोहन यादव ने नीमच को दी 1,554 करोड़ की सौगात, 38 औद्योगिक परियोजनाओं का शुभारंभ

Mohan Yadav News

CM MOHAN YADAV NIMACH VISIT: नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नीमच जिले को करीब 1,553.98 करोड़ रुपये की औद्योगिक परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। उन्होंने 38 औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इन परियोजनाओं से जिले में 3,201 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सरकार का मानना है कि इससे नीमच प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में तेजी से अपनी पहचान बनाएगा।

CM MOHAN YADAV NEWS: CM मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC को लेकर भी हुई चर्चा

30 नई परियोजनाओं का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 30 नई औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन और 8 पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें 15 परियोजनाएं मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) तथा 23 परियोजनाएं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग से संबंधित हैं।

धनुका बायोटेक की परियोजना सबसे बड़ी

इन परियोजनाओं में सबसे बड़ा निवेश धनुका बायोटेक की सोलर टेम्पर्ड ग्लास निर्माण इकाई में किया जा रहा है। इस परियोजना पर 1,247.71 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे 1,690 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

इसके अलावा बाबजी इंडस्ट्रियल की पॉलिएस्टर स्टेपल फाइबर निर्माण इकाई (81.30 करोड़ रुपये), विश्वेश्वरा डेनिम प्राइवेट लिमिटेड की अपैरल एवं टेक्सटाइल यूनिट (66 करोड़ रुपये) और बिग सी रिन्यूएबल एनर्जी का बायो-सीएनजी प्लांट (61 करोड़ रुपये) जैसी परियोजनाओं की भी शुरुआत हुई।

कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, आयरलैंड के हाथों क्लीन स्वीप के बाद कप्तानी और बल्लेबाजी पर उठे गंभीर सवाल

निवेश और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, एमपीआईडीसी की 15 परियोजनाओं में 1,502.31 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे 2,753 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। वहीं एमएसएमई विभाग की 23 परियोजनाओं में 51.67 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे 448 नए रोजगार सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योग, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इन नई परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और नीमच जिले की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News