Morena news: मुरैना। शहर की कीचड़ भरी सड़कें और दलदल भरे गड्ढों से लोग इतने परेशान हो गए हैं कि अब उनके सब्र का बांध टूट चुका है। इन्हीं हालातों के बिच जोहा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक युवक 25 km दूर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के घर तक पहुंच गया, वो भी दंडवत यात्रा करते हुए।
करीब 10 किलोमीटर की दंडवत यात्रा तय करने के बाद सांसद के बेटे गौरव तोमर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अंबाह तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने युवक को आश्वासन दिया कि गांव की सड़क का निर्माण आठ दिन के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही मशीनें और निर्माण सामग्री मौके पर पहुंचाने की बात भी कही गई। इसके बाद युवक ने पानी पीकर अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।
Report: दुनिया की 99% आबादी ले रही है प्रदूषित हवा में सांस…. WHO ने चेताया
बरसात में सड़क नहीं, दलदल बन जाता है रास्ता
नवनीत का कहना है कि जोहा गांव की सड़क पिछले कईं सालों से खराब हालत में है। बारिश शुरू होते ही पूरा रास्ता कीचड़ और दलदल में बदल जाता है। पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और किसानों को होती है।
ग्रामीणों के मुताबिक लगातार बारिश के कारण पिछले तीन दिनों से गांव के बच्चे स्कूल तक नहीं जा सके। कई लोगों को जरूरी काम के लिए भी गांव से बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Monsoon Alert: उत्तर से दक्षिण तक सक्रिय हुआ मानसून आज इन राज्यों में तेज बारिश और आंधी की संभावना
चुनाव के दौरान किया था सड़क का वादा
नवनीत का आरोप है कि लोकसभा चुनाव के समय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर वोट मांगने गांव आए थे। उस दौरान उन्होंने गांव में पक्की सड़क बनवाने का भरोसा दिया था, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद अब तक काम शुरू नहीं हुआ। इसी वजह से उन्होंने दंडवत यात्रा के जरिए विरोध दर्ज कराने का फैसला लिया।
Gwalior rain alert: ग्वालियर में आज जमकर बरसेंगे बदल, MP के 20 ज्यादा जिलों में भरी बारिश का अलर्ट!
पहले अन्न-जल त्यागने का किया था ऐलान
आंदोलन शुरू करने से पहले नवनीत सिंह तोमर ने कहा था कि जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होगा, तब तक वह अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे। हालांकि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद उन्होंने पानी पीकर अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।