Chambalkichugli.com

Gwalior rain alert: ग्वालियर में आज जमकर बरसेंगे बदल, MP के 20 ज्यादा जिलों में भरी बारिश का अलर्ट!

gwalior heavy rain

Gwalior rain alert: ग्वालियर। मध्यप्रदेश के आधे से ज्यादा शहरों में मानसून जमकर बरस रहा है। पूरे प्रदेश में मानसून सिस्टम एक्टिव है, इस वजह से ग्वलियर-चंबल में भी लगातार तेज बारिश देखने को मिल रही है। आज प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में IMD कि तरफ से हेवी रेन अर्लट जारी है।

E20 विवाद के बीच नितिन गडकरी का जवाब, बताई एथनॉल कारोबार में अपनी हिस्सेदारी

भिंड में सबसे ज्यादा खतरा, रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भिंड में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। यानी यहां बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। इसके अलावा मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, राजगढ़, आगर-मालवा और रतलाम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है।

वहीं नीमच, उज्जैन, शाजापुर, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर और पन्ना में भी भारी बारिश का अनुमान है। कुल मिलाकर अगले 24 घंटे प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों के लिए काफी अहम रहने वाले हैं।

Rainy Season Health Care: बारिश में रोज पिएं अदरक की चाय शरीर रहेगा गर्म पाचन होगा बेहतर और बीमारियां रहेंगी दूर

बारिश से मौसम हुआ सुहाना

लगातार हो रही बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में 28.5 डिग्री, उज्जैन में 29.2 डिग्री, ग्वालियर में 29.7 डिग्री और भोपाल में 30.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान सीधी में 33.6 डिग्री, जबकि सबसे कम छिंदवाड़ा में 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग की शादी की दलील इलाहाबाद HC ने की रद्द, कहा- कानून सबसे ऊपर

अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ऊपर मानसूनी सिस्टम अभी पूरी तरह सक्रिय है। यही वजह है कि अगले दो-तीन दिनों तक कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि तेज बारिश के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें और जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें। प्रशासन ने भी संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News