Morena Kidnapping Case: मध्यप्रदेश। मुरैना के गायत्री कॉलोनी स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दिनदहाड़े एक 3 साल के बच्चे कार्तिकेय का अपहरण हो गया।
सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात तो यह है कि इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि बच्चे का पिता नीलेश खारवाड़ है।
ईरान के पड़ोसी देश से अमेरिका हटाएगा अपनी सेना, सितंबर 2026 तक पूरी होगी वापसी
ड्राइवर से करवाया किडनैप
पुलिस जांच में सामने आया कि नीलेश हेमावास जिला पाली राजस्थान का रहने वाला है है। उसने ही अपने ड्राइवर के जरिए स्कूल से बेटे का किडनैप कराया। घटना के बाद पुलिस ने स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध युवक बच्चे को ले जाता दिखाई दिया।
जांच में उसकी पहचान नीरज के रूप में हुई, जो नीलेश खारवाड़ का ड्राइवर है। इसके बाद साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच में पता चला कि दोनों बच्चे को लेकर धौलपुर के रास्ते राजस्थान के पाली की ओर निकल गए हैं।
एमपी में जुलाई में बढ़ी गर्मी, 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा, आज 21 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मां बोलीं- पति बच्चे के सहारे दबाव बनाना चाहता है
बच्चे की मां ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक साल पहले भी उनके पति बिना बताए बेटे को अपने साथ ले गए थे। इस बार उन्होंने अपने ड्राइवर के जरिए स्कूल से ही बच्चे का अपहरण करा दिया।
महिला का आरोप है कि पति बच्चे को अपने पास रखकर उन पर दोबारा साथ रहने का दबाव बनाना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पिछली शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो यह घटना दोबारा नहीं होती।
Gwalior One Sided Love: सिरफिरे ने घर में घुसकर प्रेमिका को मारी गोली; बचने आया देवर भी बना निशाना
पाली के लिए रवाना हुई मुरैना पुलिस
पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी बच्चे को लेकर पाली पहुंच चुके हैं। इसके बाद राजस्थान पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहीं, मुरैना पुलिस की एक टीम भी बच्चे की तलाश के लिए पाली रवाना हो गई है।
मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।