Chambalkichugli.com

Gwalior One Sided Love: सिरफिरे ने घर में घुसकर प्रेमिका को मारी गोली; बचने आया देवर भी बना निशाना

gwalior one sided love

Gwalior One Sided Love: मध्यप्रदेश। ग्वालियर में एक सिरफिरे ने अपने एक तरफा प्यार के लिए दो-दो जिंदगियां बर्बाद कर दी। बता दें कि युवक पहले महिला के घर में घुस गया और फिर उसपर गोली चला दी।

इसी बिच जब महिला का देवर उसे बचाने के लिए आये तो युवक ने उसपर भी फायरिंग करना शुरू करदी। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है,बकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

MP UCC Update: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता की दिशा में बड़ा कदम, CM को सौंपी गई फाइनल रिपोर्ट

महिला को अकेले देख चली गोली

मामला पुरानी छावनी थाना के कृष्णा नगर पहाड़ी का है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक जगदीप सिंह मंगलवार सुबह महिला सीतू जाटव के घर में घुस गया। महिला का कहना है कि जाटव काम पर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी।

तभी आरोपी ने उनपर गोली चला दी, जो सीधे उनके साइन में जाकर लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोस में मौजूद देवर आकाश जाटव महिला को बचाने दौड़ा, लेकिन आरोपी ने उस पर भी फायर कर दिया। गोली आकाश के हाथ में लगी।

Health Tips: गर्मी में डाइट में शामिल करें ये 5 फल और प्राकृतिक ड्रिंक्स, शरीर रहेगा ठंडा और हाइड्रेटेड

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल अवैध हथियार और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मामला कथित एकतरफा लगाव और पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News