HIGHLIGHTS:
- प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
- मरीजों से उपचार व्यवस्था की जानकारी ली
- ICU वार्ड में पहुंचकर पूछा हाल
- साफ-सफाई और स्टाफ उपस्थिति के दिए निर्देश
- उपार्जन केंद्र का भी किया दौरा
Ashoknagar District Hospital Visit : अशोकनगर। मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा अशोकनगर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली।
ICU में पहुंचकर जाना मरीजों का हाल
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ICU वार्ड में भी पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों से हालचाल पूछा और इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने मरीजों से डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति और उपचार व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की।
साफ-सफाई और स्टाफ उपस्थिति के दिए निर्देश
प्रभारी मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपार्जन केंद्र का भी किया निरीक्षण
अस्पताल निरीक्षण के बाद प्रभारी मंत्री नवीन कृषि उपज मंडी स्थित उपार्जन केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने उपार्जन व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर साकेत मालवीय और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।