Chambalkichugli.com

BHIND HEAT WAVE: दिन में भीषण गर्मी, रत में लू से नहीं मिल रही रहत; भिंड में पारा 45 डिग्री पार

BHIND WEATHER

HIGHLIGHTS:

  • भिंड में 45°C पार तापमान, लू जारी।
  • रातें भी गर्म, राहत नहीं।
  • ग्वालियर-दतिया-शिवपुरी में भीषण गर्मी।
  • दोपहर सड़कें सुनसान, पेय की मांग बढ़ी।
  • डॉक्टर बोले- दोपहर बाहर न निकलें।

 

BHIND WEATHER TODAY
BHIND WEATHER TODAY

BHIND HEAT WAVE: ग्वालियर। भिंड जिले में राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। बता दें कि बीते रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड समझौता साइन, दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार

ग्वालियर चम्बल में बढ़ी तपिश

राजस्थान से लगातार आ रही तपती हवाओं का असर भिंड के साथ-साथ ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी जिलों में भी साफ दिख रहा है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। पहले रात में तापमान गिरने से कुछ राहत मिल जाती थी, लेकिन अब न्यूनतम तापमान 29 डिग्री से ऊपर रहने के कारण रातें भी गर्म हो गई हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

MP NEWS : मुरैना में भक्ति की अनोखी मिसाल… खड़ियाहार गांव की रेखा ने भगवान ठाकुर जी से रचाया विवाह

दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा

भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। लोग केवल अत्यावश्यक काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। बाहर निकलने वाले लोग चेहरे को कपड़े से ढककर, सिर पर गमछा या टोपी लगाकर खुद को तेज धूप से बचा रहे हैं। गर्मी से तुरंत राहत पाने के लिए बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों, गन्ने के रस और अन्य शीतल पेय की मांग तेजी से बढ़ गई है।

MORENA BUS ACCIDENT: सड़क पार कर रही महिला को बस ने रौंदा, 30 फीट तक घसीटा शव

डॉक्टरों की सलाह – दोपहर में बाहर न निकलें,

डॉक्टरों के अनुसार तेज गर्मी से उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, हल्के सूती कपड़े पहनें और दोपहर के समय सीधे धूप में निकलने से बचें। जरूरी काम हो तो सुबह या शाम के समय ही घर से बाहर निकलें तथा छायादार जगहों पर रहने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *